Lemon Benefits: विटामिन सी से भरपूर नींबू का इस्तेमाल भारतीय रसोई में खूब किया जाता है. खासकर गर्मियों में शरबत से लेकर के सलाद और कई डिशेज में इसका इस्तेमाल किया जाता है. स्वाद में खट्टा होने के साथ ही ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है. नींबू में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें विटामिन-C समेत एंटीऑक्सीडेंट, फाइबर और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ ही आपके पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करते हैं. तो चलिए जानते हैं कि नींबू का सेवन करने के फायदों समेत इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व और इसे खाने का सही तरीका क्या है.
नींबू में कौन-कौन से पोषक तत्व पाए जाते हैं

नींबू में पाए जाने वाले पोषक तत्वों की बात करें तो इसमें कई सारे जरूरी विटामिन और मिनरल्स पाए जाते हैं, जो आपके इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करते हैं. इसके न्यूट्रिशन वैल्यू के बारे में बात करें तो-
नींबू की न्यूट्रिशन वैल्यू (100 ग्राम में)
| पोषक तत्व | मात्रा |
| कैलोरी | 29 kcal |
| कार्बोहाइड्रेट | 9.3 g |
| शुगर | 2.5 g |
| फाइबर | 2.8 g |
| प्रोटीन | 1.1 g |
| फैट | 0.3 g |
| विटामिन C | लगभग 53 mg |
| कैल्शियम | 26 mg |
| आयरन | 0.6 mg |
| पोटैशियम | 138 mg |
नींबू खाने के फायदे

नींबू में विटामिन-C पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है.
बेहतर पाचननींबू में पाए जाने वाले तत्व पेट में गैस्ट्रिक जूस को बढ़ाने में मदद करते हैं, जो खाने से आसानी से पचाता है और कब्ज की समस्या से भी राहत दिला सकता है.
वेट लॉसनींबू पानी का सेवन वेट लॉस में भी मदद करता है. कम कैलोरी से भरपूर होने के साथ ही ये आपके मेटाबॉलिज्म को बेहतर बनाने में मदद करता है, जो वेट लॉस के लिए फायदेमंद है.
ग्लोइंग स्किननींबू में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-C स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.
ये भी पढ़ें: चीज क्या है, कैसे बनता है और रोज खाने से शरीर पर क्या असर पड़ता है? जानिए फायदे, नुकसान और सही मात्रा
आयरन अब्जॉर्पशननींबू में विटामिन-C पाया जाता है जो शरीर में आयरन के अब्जॉर्पशन को बेहतर बनाने में मदद करता है, जिससे एनीमिया का खतरा कम हो सकता है.
किडनी स्टोननींबू में पाया जाने वाला साइट्रेट एसिड किडनी में स्टोन बनने की संभावना को कम करने में मदद कर सकता है.
रोजना नींबू का सेवन करने से शरीर पर क्या असर होता है

अगर आप हर रोज सीमित मात्रा में नींबू का सेवन करते हैं तो ये आपके लिए फायदेमंद हो सकता है-
- शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन-C मिलता है.
- पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है.
- स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद कर सकता है.
- शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है.
- इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद कर सकता है.
हालांकि इसका जरूरत से ज्यादा सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है.
नींबू खाने का सही तरीका

- सुबह गुनगुने पानी में नींबू डालकर पी सकते हैं.
- सलाद में नींबू डालकर इसको खा सकते हैं.
- दाल या सब्जी में स्वाद बढ़ाने के लिए नींबू का रस मिला सकते हैं.
- नींबू पानी बनाकर पिएं.
ज्यादा नींबू खाने से साइड इफेक्ट
नींबू का ज्यादा सेवन करने से कुछ समस्याएं हो सकती हैं-
- दांतों की एनामेल को नुकसान पहुंत सकता है.
- एसिडिटी या सीने में जलन की समस्या हो सकती है.
- पेट में दर्द हो सकता है.
- माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है.
इसकी वजह है नींबू में पाया जाने वाला सिट्रिक एसिड.
किन लोगों को नींबू नहीं खाना चाहिए
किन लोगों को नींबू का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए-
- जिन्हें एसिडिटी या GERD की समस्या होती है.
- साइट्रस एलर्जी वाले लोगों का इसका सेवन नहीं करना चाहिए.
- जिन लोगों को माइग्रेन की समस्या होती है.
- जिन लोगों के दांत संवेदनशील होते हैं.
नींबू खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें
- नींबू का रंग चमकीला पीले रंग का होना चाहिए.
- बहुत ज्यादा नरम या सूखा नींबू नही खरीदना चाहिए.
- जो नींबू वजन में भारी हो उसको खरीदे. ऐसे नींबू रसदार होते हैं.
- बहुत ज्यादा दाग-धब्बे वाले नींबू को न खरीदें.
घर पर नींबू का पेड़ कैसे लगाएं
नींबू का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले गमले में अच्छी मिट्टी और गोबर की खाद मिलाएं. इसमें नींबू का पौधा और बीज डालकर लगाएं. रोज हल्की सिचाईं करें और पौधे को धूप वाली जगह पर रखें.
स्किन केयर में नींबू के फायदे
- स्किन को क्लीन करने में मदद करता है.
- नींबू का इस्तेमाल टैन हटाने में भी मदद करता है.
- नींबू का इस्तेमाल मुंहासों को कम करने में भी मदद करता है.
- स्किन को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है.
लेकिन आपको इसे स्किन पर डायरेक्ट नहीं लगाना चाहिए.
नींबू से जुड़े कुछ सवालों के जवाब (Lemon FAQs)
सवाल- एक दिन में कितने नींबू खा सकते हैं
जवाब- हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार एक दिन में 1-2 नींबू का सेवन किया जा सकता है.
सवाल- खाली पेट नींबू खाना सही है?
जवाब- हां, सुबह खाली पेट कई लोग नींबू पानी का सेवन करते हैं. लेकिन कई लोगों को ये सूट नहीं करता है. इसलिए अगर खाली पेट लेने से आपको दिक्कत होती है तो इसका सेवन ना करें.
इसके साथ ही जिन लोगों को एसिडिटी या GERD की समस्या है उन्हें खाली पेट नींबू का सेवन करने से बचना चाहिए.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं