Bhindi Water For Stope Hair Fall In Hindi: लगातार झड़ते बाल चिंता बढ़ाने लगे हैं. क्या आप भी बालों के गिरने से परेशान हैं. दरअसल आज के समय में बालों की समस्या काफी देखी जाती है. छोटे से लेकर बड़ों तक में ये समस्या देखी जा सकती है. कुछ लोगों के तो इस कदर बाल झड़ते हैं कि उन्हें गंजे होने का डर सताने लगता है. बालों को झड़ने से बचाने के लिए हममें से ज्यादातर लोग महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट में केमिकल होता है जो कई बार हमारे हेयर को डैमेज करने का काम कर सकते हैं. अगर आप भी मार्केट में मिलने वाले हेयर प्रोडक्ट की जगह घर पर बने हेयर प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज हम आपको एक ऐसे घरेलू उपाय के बारे में बता रहे हैं जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को झड़ने से बचाने के साथ-साथ बालों को घना, लंबा और चमकदार भी बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो घरेलू उपाय.
भिंडी एक ऐसी सब्जी है जिसे खाना लगभग हर कोई पसंद करता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि भिंडी न सिर्फ आपके स्वाद को बढ़ाने बल्कि, बालों को बढ़ाने में भी मदद कर सकती है. अगर आप भी अपने झड़ते, टूटते और कमजोर बालों से परेशान हैं तो भिंडी के पानी का इस्तेमाल कर बालों को लंबा बना सकते हैं. आपको बता दें कि भिंडी में विटामिन, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम,फास्फोरस, आयरन जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो बालों को रूखेपन, टूटने, झड़ने और गिरने की समस्या से राहत दिला सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
ये भी पढ़ें- घी खाने के हैं शौकीन तो जान लें रोजाना कितने चम्मच घी खाना सेहत के लिए फायदेमंद

बालों को झड़ने से बचाने के लिए कैसे करें भिंडी का इस्तेमाल- (How To Use Bhindi For Hair Fall)
बालों को झड़ने से बचाने के लिए आप भिंडी के पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं. भिंडी का पानी सिर्फ बालों को झड़ने से रोकने ही नहीं बल्कि, बालों को काला, घना, चमकदार बनाने में भी मददगार है. सबसे पहले आपको 3-4 भिंडी लेनी है और इसे छोटे-छोटे पीस में काटकर एक बाउल में पानी डालकर उबाल लेना है. इस पानी को अच्छे से खौला लें. जिससे की भिंडी का पानी जेल की तरह हो जाए. अब इस जेल को थोड़ा ठंडा होने दें. इसे बालों की जड़ों में अच्छे से लगाएं और कुछ देर बाद बालों को धो लें. आप इसे हफ्ते में 2 बार अप्लाई कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं