- हिचकी की समस्या से परेशान हैं तो चीनी का सेवन फायदेमंद हो सकता है
- पानी से हिचकी की समस्या से राहत पाई जा सकती है.
- हिचकी आने पर आप गले में आइस बैग को रख सकते हैं.
Natural Remedies For Hiccups: हिचकी आना सामान्य सी बात है. हिचकी को लेकर हम बचनप से यही सुनते आ रहे हैं कि हिचकी आने पर कोई आपको याद कर रहा है. लेकिन आपको बता दें कि हिचकी कई वजह से आ सकती है. अचानक से मौसम बदलने, गर्म के बाद कुछ ठंडा खा लेने, सिगरेट पीने से और यहां तक कि ज्यादा टेंशन लेने से भी हिचकी आने लगती है. दरअसल, शरीर में डायफ्राम के सिकुड़ने की वजह से बार-बार हिचकी आती है. डायफ्राम छाती को पेट से अलग करने वाली एक मांसपेशी है. इसकी सांस लेने की प्रक्रिया में अहम भूमिका होती है. जब यह सिकुड़ती है तो हिचकी आने लगती है. इसके अलावा कई बार जल्दी-जल्दी खाना खाने की वजह से भी हिचकी आ सकती है. इसलिए खाना चबा-चबा के खाना चाहिए. अगर आपको ज्यादा हिचकी आ रही हैं और आप इनसे परेशान हो गए हैं तो आप कुछ घरेलू उपायों को अपना कर हिचकी की समस्या से राहत पा सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे अचूक उपाय बताते हैं जो हिचकी से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं.
हिचकी से राहत दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खेः
1.चीनीः
हिचकी की समस्या से परेशान हैं और आपको लगातार हिचकी आ रही है तो आप एक चम्मच चीनी मुंह में डाल लें या शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इससे हिचकी से तुरंत राहत मिल सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Lemon-Honey Water: नींबू-शहद का पानी शरीर को करता है डिटॉक्स, वजन घटाने और पाचन के लिए भी असरदार!

शहद का इस्तेमाल कर हिचकी से तुरंत राहत मिल सकती है. Photo Credit: iStock
2. ठंडा पानी पिएंः
पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है लेकिन क्या आपको पता है कि पानी से हिचकी की समस्या से राहत पाई जा सकती है. माना जाता है कि हिचकी आने पर तुरंत ठंडा पानी पीने से हिचकी रुक सकती है.
3. गर्दन पर आइस बैगः
अगर आपको बहुत ज्यादा हिचकी आ रही है तो आप अपनी गर्दन पर आइस बैग या ठंडे पानी में भीगा कपड़ा रखे इससे हिचकी की समस्या से निजात पा सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
French Fries Hack: शेफ ने शेयर किया रेस्टोरेंट-स्टाइल क्रिस्पी फ्रेंच फ्राइज बनाने का आसान हैक
Actor Ileana: एक्टर इलियाना डी'क्रूज़ एक अच्छी शेफ भी है, यहां देखें सबूत!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं