- अजवाइन को एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है.
- जीरे को भूनकर काले नमक के साथ खाने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती
- अदरक में पाए जाने वाले तत्व पेट गैस और एसिडिटी से राहत दिला सकते हैं.
Natural Home Remedies For Acidity: एसिडिटी या हार्टबर्न की समस्या आज के समय की एक आम समस्या बन गई है. एसिडिटी को चिकित्सकीय भाषा में गैस्ट्रोइसोफेजियल रिफलक्स डिजीज के नाम से जाना जाता है. एसिडिटी की समस्या तब होती है जब पेट में मौजूद एसिड गले की नली यानी कि एसोफैगस तक आ जाता है. एसिडिटी होने पर पेट के ऊपरी भाग में जलन व दर्द होना, भूख ना लगना, खट्टी डकार आना और पेट में गैस बनने जैसी परेशानियां होती हैं. एसिडिटी की समस्या हमारे गलत खान-पान के कारण भी हो सकती है. कई बार ऐसा होता है कि बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से एसिडिटी की समस्या हो जाती है. अगर आप तले हुए और चटपटे खाने के शौकीन हैं तो आपको भी ये समस्या हो सकती है. बहुत से लोग एसिडिटी की समस्या में दवाओं का सेवन करते हैं. लेकिन आपको बता दें कि दवाओं का अधिक सेवन इस समस्या को कम करने की जगह और बढ़ा सकता है. एसिडिटी की समस्या में दवाओं के बगैर भी आराम मिल सकता है, हमारे किचन में ऐसे बहुत से मसाले हैं जिनका आयुर्वेद में खूब इस्तेमाल किया जाता है. इतना ही नहीं हमारे घर के बड़े बूढ़े भी घरेलू उपायों को छोटी-छोटी समस्याओं से निजात पाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. तो चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में बताते हैं जो आपको एसिडिटी की समस्या से निजात दिलाने में मदद कर सकते हैं.
एसिडिटी से राहत पाने के लिए इन चार चीजों का करें सेवनः
1. अजवाइनः
अजवाइन को एसिडिटी के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. अजवाइन पानी पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है. आपको दो चम्मच अजवाइन को एक कप पानी में अच्छी तरह उबालना है जब ये पानी आधा हो जाए तो गैस बंद कर दें, और ठंडा होने पर काला नमक मिला कर छान लें फिर इस पानी को पी लें. इससे एसिडिटी और कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Remedies For Acidity: एसिडिटी से तुरंत राहत पाने के लिए अपनाएं ये पांच घरेलू नुस्खे

अजवाइन पानी पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है.
2. जीराः
जीरा एक ऐसा मसाला है जिसका इस्तेमाल हर दिन सब्जी, दाल और रायता में तड़के के लिए इस्तेमाल किया जाता है. जीरा, पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी के इलाज में काफी असरदार माना जाता है. जीरे को भूनकर काले नमक के साथ खाने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है.
3. आंवलाः
आंवले को विटामिन सी का अच्छा सोर्स माना जाता है. जो इम्यूनिटी को बढ़ाने के साथ-साथ शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकता है. अगर आपको अक्सर एसिडिटी की शिकायत रहती है, तो आंवला को अपनी डाइट में शामिल करें, इसे आप अचार, मुरब्बा, जूस के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. अदरकः
अदरक को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. अदरक की चाय या अदरक का पानी, पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिल सकती है. अदरक में पाए जाने वाले तत्व पेट गैस और एसिडिटी से राहत दिला सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Fish Curry Recipe: झटपट और आसानी से घर पर बनाएं मालाबार फिश करी रेसिपी, यहां देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं