Bally Fat Reduce Drink: आयुर्वेद में तुलसी को औषधी से कम नहीं माना जाता है. तुलसी को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है. लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इस छोटे से पौधे के गुण कितने बड़े-बड़े हैं. जी हां आपने बिल्कुल सही सुना, तुलसी की पत्ती और बीज दोनों को ही सेहत के लिए काफी गुणकारी माना जाता है. आपको बता दें कि तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-वायरल, एंटी-फ्लू, एंटी बायोटिक, एंटी-इफ्लेमेन्ट्री के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मददगार हैं. अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट तुलसी के पानी का सेवन करते हैं तो आप वजन को कम कर सकते हैं. यानि जो लोग वजन को कम करना चाहते हैं उनके लिए तुलसी का पानी बहुत फायदेमंद माना जाता है. तो चलिए जानते हैं किसे पीना चाहिए तुलसी का पानी और क्या हैं इसके फायदे.
तुलसी का पानी पीने के फायदे- (Vajan Kaise Kam Kare)
1. मोटापा-
तुलसी एक ऐसी औषधी है जो वजन कम करने में आपकी मदद कर सकती है. तुलसी के पानी का रोजाना सेवन करने से वजन को कम किया जा सकता है. आप सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों की चाय का सेवन भी कर सकते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

2. इम्यूनिटी-
अगर आप सुबह से उठकर एक गिलास तुलसी के पानी का सेवन करते हैं, तो इससे इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है.
3. ब्लड शुगर-
जिन लोगों को ब्लड शुगर की परेशानी हैं उन्हें तुलसी के पानी का सेवन करना चाहिए. तुलसी का पानी ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है.
4. पाचन-
तुलसी के पानी में एसिड रिफ्लक्स पाया जाता है, जिससे पेट साफ रहता है और खाना अच्छे से पच जाता है.
5. तनाव-
तुलसी में कोर्टिसोल हार्मोन पाए जाते हैं जिससे तनाव को कम किया जा सकता है. तनाम की समस्या को दूर करने में मददगार है तुलसी के पत्तों का पानी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं