विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2024

गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 5 चमत्कारिक फायदे, आयुर्वेद में किसी औषधी कम नहीं

Lukewarm Water With Ghee Benefits: गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीना कोई साधारण नुस्खा नहीं है, बल्कि आयुर्वेद का एक ऐसा उपहार है, जो हमारी सेहत को भीतर से मजबूत बनाने में मदद करता है. यहां जानिए इस मिश्रण को पीने से आपको क्या फायदे मिलते हैं.

गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से मिलते हैं ये 5 चमत्कारिक फायदे, आयुर्वेद में किसी औषधी कम नहीं
Lukewarm Water With Ghee: सर्दियों में सुबह खाली पेट ये नुस्खा सेहत के लिए चमत्कार कर सकता है.

Gungune Pani Me Ghee Peene Ke Fayde: गुनगुने पानी पीने की सलाह सभी देते हैं. ताकि पेट साफ रहे और पाचन तंत्र को हेल्दी रखा जाए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुनगुने पानी में एक चम्मच घी मिलाकर पीने से क्या फायदे होते हैं. खासकर सर्दियों में सुबह खाली पेट ये नुस्खा सेहत के लिए चमत्कार कर सकता है. गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने के फायदे किसी औषधी से कम नहीं माने जाते हैं. यह कोई साधारण नुस्खा नहीं है, बल्कि आयुर्वेद का एक ऐसा उपहार है, जो हमारी सेहत को भीतर से मजबूत बनाने में मदद करता है. यहां जानिए इस मिश्रण को पीने से आपको क्या फायदे मिलते हैं.

यह भी पढ़ें: जापानी लोगों ने पहली बार खाई हाजमोला की गोली, चेहरे के रिएक्शन्स ने लूट ली वाह वाही, देखें Viral Video

आयुर्वेद का खजाना है ये नुस्खा:

आयुर्वेद के अनुसार, घी न केवल हमारी पाचन शक्ति को सुधारता है, बल्कि शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में भी मदद करता है. गुनगुना पानी इसमें सहायक होता है, क्योंकि यह घी को बेहतर तरीके से पचाने में मदद करता है.

गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने के जबरदस्त फायदे | Amazing Benefits of Drinking Lukewarm Water Mixed With Ghee

1. पाचन सुधारता है: गुनगुने पानी के साथ घी पीने से आंतों की सफाई होती है और पाचन तंत्र बेहतर तरीके से काम करता है. 

2. शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है: घी शरीर को ताकत और स्फूर्ति प्रदान करता है। यह शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देता है.

3. त्वचा में चमक: घी में मौजूद फैटी एसिड त्वचा को भीतर से पोषण देकर उसे चमकदार और मुलायम बनाते हैं.

4. मासिक धर्म में राहत: महिलाओं के लिए यह नुस्खा खासतौर पर लाभकारी है। घी हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने में मदद करता है.

5. डिटॉक्सिफिकेशन: गुनगुने पानी और घी का यह मिश्रण शरीर से विषैले पदार्थों को बाहर निकालता है और लीवर को साफ करता है.

यह भी पढ़ें: सौंफ खाने का सबसे अच्छा समय क्या है? इस समय खाने से मिलते हैं चमत्कारिक फायदे, इन रोगों से मिलेगी राहत

कैसे करें इस्तेमाल?

  • सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शुद्ध देसी घी मिलाएं.
  • इसे धीरे-धीरे पीएं.
  • बेहतर परिणाम के लिए इसे रोजाना दो हफ्ते तक अपनाएं.

क्या आईपिल लेने के बाद कोई महिला गर्भवती हो सकती है? यहां जानें गर्भन‍िरोधन के बेस्‍ट तरीके...

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Desi Ghee Benefits, Lukewarm Water And Ghee, Empty Stomach Drink, Health Benefits Of Ghee, Digestive Health Remedy, Miraculous Health Tips, Detox Drink, Ayurvedic Remedies, Natural Weight Loss Tips, Gungune Pani Ghee Ke Fayde, Desi Ghee In Lukewarm Water, Gungune Pani Aur Desi Ghee, Desi Ghee Ke Fayde, Pachan Shakti Ke Liye Gharelu Nuskha, Detox With Ghee, Morning Health Drink, Desi Ghee For Digestion, Skin Glow Remedies, Hormonal Balance Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com