क्या आप भी मीठा खाना पसंद करते हैं, तो एक बार जरूर ट्राई करें स्वाद और सेहत से भरपूर ये बर्फी. मखाना प्रोटीन, फाइबर और मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस और कैल्शियम जैसे विभिन्न खनिजों का एक अच्छा स्रोत है. यूं तो अक्सर रोस्टेड मखाना मंचिंग करने के लिए बेस्ट माना जाता है, लेकिन अगर आप कुछ हेल्दी और मीठा खाना चाहते हैं, तो मखाने की बर्फी बना सकते हैं. आइए जानते हैं, इसकी रेसिपी के बारे में.
कैसे बनाएं मखाना की बर्फी- (How To Make Makhana Barfi Recipe At Home)
सामग्री-
- 2 कप मखाना
- 1/3 कप सूखा नारियल
- ¼ कप तिल
- 2 कप पूरा दूध / फुल फैट दूध
- ½ कप और 1 बड़ा चम्मच चीनी
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच मिक्स मेवे, जिन्हें बारीक काट लेना है.
ये भी पढ़ें- बासी मुंह चबाकर खा लें नीम की पत्तियां, फिर जो होगा उसकी कल्पना भी नहीं कर सकते आप
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज

Photo Credit: Canva
विधि-
सबसे पहले एक पैन में दूध उबालें और फिर उसकी मात्रा आधी कर दें. आप इसे तेज आंच पर लगातार चलाते हुए या धीमी आंच पर बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं. जब दूध की मात्रा कम हो रही हो, तो एक फ्राइंग पैन गरम करें और मखाने को धीमी आंच पर तब तक भूनें जब तक कि वे भुन न जाएं और मखाने के टुकड़े पर दबाव डालने पर चूर-चूर न हो जाएं. पकने के बाद, उन्हें निकालकर ठंडा होने दें और फिर मिक्सी में पीसकर पाउडर बना लें.
उसी कड़ाही में, धीमी आंच पर, सूखे नारियल को सुनहरा होने तक भूनें. जल्दी से एक कटोरे या प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें. बता दें, सूखा नारियल बहुत जल्दी जल सकता है, इसलिए भूनते समय बहुत सावधानी बरतें और कड़ाही से जल्दी निकाल लें.
अब उसी कड़ाही में, धीमी आंच पर, तिल को भून लें. उन्हें लगातार चलाते हुए तब तक भूनें जब तक कि वे चटकने न लगें और उनका रंग न बदल जाए. अब उन्हें भी तुरंत कड़ाही से निकालकर किसी प्लेट या कटोरे में ठंडा होने के लिए रख दें. फिर उन्हें भी पीसकर पाउडर बना लें, वरना वे तेल छोड़ देंगे.
जब दूध आधा रह जाए, तो चीनी डालें और चीनी के पूरी तरह घुलने तक चलाते रहें. आंच धीमी कर दें और दूध में पिसा हुआ मखाना, सूखा नारियल और पिसे हुए तिल डालें और अच्छी तरह मिलाएं. ये सब तब तक पकाते रहें जब तक कि सारी सामग्री एक नॉन-स्टिक बॉल की तरह न बन जाए.
अब आंच बंद कर दें और सामग्री को ट्रे में डालें और एक स्पैचुला या चम्मच के पिछले हिस्से की मदद से इसे एक समान मोटाई तक फैलाएं. अब बारीक कटे हुए मेवे ऊपर से डाल दें, फिर बर्फी को पूरी तरह ठंडा होने दें. बता दें, फ्रीज में बर्फी को कम से कम दो घंटे के लिए रखें और फिर मनचाहे आकार में बर्फी को काटकर परोसें.
Watch Video : Dietician ने बताई High Uric Acid, Weight Loss के लिए Best Diet | Anti Cancer Diet and Lifestyle
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं