- सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए फायदेमंद हैं नींबू के छिलके.
- नींबू के छिलके में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है.
- नींबू के छिलके में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है.
Lemon Peel Health Benefits: नींबू को स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पता है कि नींबू के छिलके भी स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हैं. नींबू के छिलकों को स्वास्थ्य के लिए ही नहीं बल्कि सुंदरता के लिए भी असरदार माना जाता है. दरअसल नींबू के छिलकों में विटामिन ए, विटामिन सी, पोटैशियम, कैल्शियम, फाइबर समेत कई पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाने में मददगार माने जाते हैं. नींबू के छिलके का इस्तेमाल कर वजन को आसानी से कम किया जा सकता है. नींबू पानी हमारे शरीर से गंदगी को साफ करने में मदद करता है. इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होने के चलते हमारी स्किन ग्लो करने लगती है. नींबू के छिलके में कैल्शियम और विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो हमारी हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में मदद कर सकता है. इतना ही नहीं नींबू के छिलके के इस्तेमाल से इम्यूनिटी को मजबूत बनाया जा सकता है. तो चलिए आज हम आपको नींबू के छिलकों के फायदों के बारे में बताते हैं.
नींबू के छिलकों के फायदेः (Health Benefits Of Lemon Peel)
1. त्वचाः
सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए फायदेमंद हैं नींबू के छिलके. नींबू के छिलके में पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जिनमें एंटी-एजिंग और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. इसके अलावा, इसमें विटामिन-ई और विटामिन-सी भी पाया जाता है जो त्वचा को हानिकारक यूवी किरणों से बचाने और त्वचा को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
Glowing skin: चेहरे पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए डाइट में शामिल करें, ये चार शानदार फूड्स

सेहत के साथ साथ त्वचा के लिए फायदेमंद हैं नींबू के छिलके.
2. हड्डियोंः
नींबू के छिलके में कैल्शियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी हैं. कैल्शियम की कमी से हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं. नींबू के छिलकों का इस्तेमाल कर हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है.
3. मोटापाः
नींबू के रस की तरह ही नींबू के छिलके से मोटापे को कम किया जा सकता है. नींबू के छिलके में पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है. पेक्टिन शरीर के वजन को घटाने में अहम भूमिका निभा सकता है.
4. पाचनः
नींबू के छिलके से निकले तेल में डी-लाइमोनीन नामक तत्व पाया जाता है जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. नींबू के छिलके के इस्तेमाल से पाचन संबंधी समस्या को दूर किया जा सकता है.
5. कोलेस्ट्रॉलः
नींबू के छिलके में पाए जाने वाले पेक्टिन में हाइपोकोलेस्टेरोलेमिक प्रभाव पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कुछ हद तक मदद कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Benefits Of Mishri: मुंह के छालों से लेकर कमजोरी को दूर करने तक, जानें मिश्री खाने के अद्भुत लाभ!
Aloo Gosht Recipe: राजस्थानी खाने के शौकीन हैं तो ट्राई करें होम-स्टाइल आलू गोश्त रेसिपी
Halwai Style Peda: सिर्फ 3 चीजों से घर पर आसानी से बनाएं हलवाई स्टाइल आटा पेड़ा, यहां देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं