विज्ञापन

कॉकरोचों ने आपके घर पर भी लगा रखा है डेरा, आजमाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, दूर-दूर तक फिर कभी नहीं आएंगे नजर

Cockroach Ko Ghar Se Kaise Dur Bhagayein: किचन या बाथरूम में कॉकरोच का नजर आना किसी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है. कई लोग इन कॉकरोचों को खत्म करने के लिए बाजार के केमिकल स्प्रे इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. ऐसे में कुछ घरेलु उपाय अपनाकर आप आसानी से कॉकरोचों से छुटकारा पा सकते हैं.

कॉकरोचों ने आपके घर पर भी लगा रखा है डेरा, आजमाएं ये 5 आसान घरेलू उपाय, दूर-दूर तक फिर कभी नहीं आएंगे नजर
How to get rid of cockroach
Unsplash

Cockroach Ko Ghar Se Kaise Dur Bhagayein: किचन या बाथरूम में कॉकरोच का नजर आना किसी के लिए भी परेशानी का कारण बन सकता है. ये छोटे-छोटे कीड़े न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं बल्कि खाने को भी दूषित (Pollute) कर देते हैं. कई लोग इन्हें खत्म करने के लिए बाजार के केमिकल स्प्रे (Chemical Spray) इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं, खासकर बच्चों और पालतू जानवरों के लिए. ऐसे में कुछ घरेलू और प्राकृतिक उपाय अपनाकर भी कॉकरोच को आसानी से दूर किया जा सकता है.

कॉकरोच को घर से दूर भगाने के लिए आजमाएं ये तरीके- (How To Get Rid Of Cockroaches Easily At Home)

बेकिंग सोडा और चीनी का आसान तरीका 

घर में मौजूद बेकिंग सोडा (Baking Soda) और चीनी (Sugar) का मिश्रण कॉकरोच को खत्म करने में मदद कर सकता है. दोनों को बराबर मात्रा में मिलाकर उन जगहों पर रखें जहां कॉकरोच ज्यादा आते हैं. चीनी उन्हें अपनी ओर खींचती है और बेकिंग सोडा उनके शरीर में जाकर असर करता है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी देखें- पेट में सूजन आने पर शरीर में कौन-कौन से लक्षण नज़र आने लगते हैं? डॉक्टर से जानें आंतो में सूजन कैसे कम करें

तेज पत्ते की खुशबू से दूर होंगे कॉकरोच

तेज पत्ते (Bay Leaf) की गंध कॉकरोच को पसंद नहीं होती. आप सूखे तेज पत्तों को पीसकर किचन के कोनों, गैस के पास या सिंक के आसपास रख सकते हैं. यह एक सुरक्षित और आसान तरीका है.

नीम का इस्तेमाल भी है फायदेमंद

नीम (Neem) में प्राकृतिक एंटी-बैक्टीरियल (Antibacterial) गुण होते हैं. नीम का तेल (Neem Oil) पानी में मिलाकर स्प्रे (Spray) बना सकते हैं और उसे कॉकरोच वाली जगहों पर छिड़क सकते हैं. इसके अलावा नीम की पत्तियां भी रखी जा सकती हैं.

बोरिक पाउडर से करें कंट्रोल 

बोरिक पाउडर (Boric powder) को आटा (Atta) या चीनी (Sugar) के साथ मिलाकर छोटे-छोटे हिस्सों में रख दें. यह कॉकरोच के लिए नुकसानदायक होता है. हालांकि इसका इस्तेमाल करते समय सावधानी रखें और इसे बच्चों से दूर रखें.

सिरका और पानी का स्प्रे

सफेद सिरका (White Vinegar) और पानी (Water) मिलाकर तैयार किया गया स्प्रे कॉकरोच को दूर रखने में मदद करता है. इसे किचन स्लैब, सिंक और अलमारियों के आसपास छिड़क सकते हैं. इससे बदबू भी दूर होती है और सफाई बनी रहती है.

इन बातों का रखें ध्यान

कॉकरोच से छुटकारा पाने के लिए घर की साफ-सफाई बहुत जरूरी है. किचन में खाने के टुकड़े न छोड़ें और कूड़ेदान को हमेशा ढककर रखें. पानी जमा होने से भी कॉकरोच बढ़ते हैं, इसलिए सिंक और बाथरूम को सूखा रखें.

इन आसान घरेलू उपायों को अपनाकर आप बिना किसी केमिकल के कॉकरोच से छुटकारा पा सकते हैं और अपने घर को साफ और सुरक्षित रख सकते हैं.

Watch Video: क्या पेट्स रखने से अस्थमा हो सकता है? डॉक्टर से जानिए

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com