विज्ञापन

Laughter Chefs Special: समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार ने मुंबई का फेमस कराची हलवा बनाकर जीता सबका दिल, करना है ट्राई तो ये रही रेसिपी

Laughter Chefs Special Recipe: जितना यह सुनने में स्वादिष्ट लग रहा है बनाने में भी उतना ही आसान है, तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

Laughter Chefs Special: समर्थ जुरेल और अभिषेक कुमार ने मुंबई का फेमस कराची हलवा बनाकर जीता सबका दिल, करना है ट्राई तो ये रही रेसिपी
Tips To Make Halwai-Style Soft Bombay Halwa At Home

Laughter Chefs Special Recipe: 'लाफ्टर शेफ्स-अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट' एक ऐसा टीवी रियलिटी शो है जो कॉमेडी और कुकिंग का एक बेहतरीन सोर्स है, जिन लोगों को खाना पसंद है या कुकिंग करना पसंद है, उन्हें यह शो ज्यादा पसंद आता है, इस शो के हर एपिसोड में नई-नई रेसिपी ट्राई की जाती है. आज हम आपके साथ उन्हीं में से एक डिश बॉम्बे कराची हलवे की रेसिपी शेयर करने वाले हैं. जितना यह सुनने में स्वादिष्ट लग रहा है बनाने में भी उतना ही आसान है, तो चलिए बिना देरी किए जानते हैं इसे बनाने के लिए किन स्टेप्स को फॉलो करना होगा.

सामग्री:

  • 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 1 कप दूध
  • 1 कप चीनी
  • 2 बड़े चम्मच घी
  • 1 बड़ा चम्मच अपनी पसंद का फ़ूड कलर
  • 2 बड़े चम्मच अपनी पसंद के कटे हुए ड्राई फ्रूट्स
  • आधा छोटा चम्मच इलायची या इलायची पाउडर
Latest and Breaking News on NDTV

बनाने की विधि:

कढ़ाई में घी गरम करें और दूध डालें, इसके गरम होने का इंतज़ार करें, और फिर कॉर्नफ्लोर डालें. ध्यान रखें, कि कॉर्नफ्लोर को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें ताकि उसमें गांठें न पड़ें. जब मिक्सचर गाढ़ा हो जाए, तो उसमें चीनी, इलायची, फ़ूड कलर डालें और अच्छी तरह मिलाएं.इसके बाद थोड़ा सा घी डालें और अच्छी तरह मिलाएं और गैस बंद कर दें. हलवे के मिक्सचर को घी लगे बटर पेपर पर फेलाएं. बेलन की मदद से मिक्सचर को कागज़ जितना पतला कर लें. कटे हुए ड्राई फ्रूट्स छिड़कें और कुछ घंटों के लिए ठंडा होने दें. हलवे के मिक्सचर को बटर पेपर के साथ कई चौकोर आकार में काट लें और बस आपका बॉम्बे आइस हलवा तैयार है. 

इसे भी पढ़ें: Healthy Roti Swaps: 12 महीने खा रहे हैं गेहूं की रोटी, आज से बदल लें आदत, नहीं तो पड़ सकता है महंगा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com