विज्ञापन

Korean Egg Omelette Recipe: नाश्ते में ट्राई करें कोरियन एग ऑमलेट, स्वाद और प्रोटीन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

Korean Egg Omelette: अगर रोजाना का ऑमलेट आपको बोर करने लगा है, तो इस बार कोरियन एग ऑमलेट ट्राई करें. यह रोल्ड ऑमलेट स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन से भी भरपूर होता है. जानिए घर पर इसे बनाने का आसान तरीका.

Korean Egg Omelette Recipe: नाश्ते में ट्राई करें कोरियन एग ऑमलेट, स्वाद और प्रोटीन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
Korean Egg Omelette Recipe
Instagram

Korean Egg Omelette: अगर आप रोजाना एक जैसा ऑमलेट खाकर बोर हो चुके हैं और नाश्ते में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो कोरियन एग आमलेट एक शानदार विकल्प हो सकता है. कोरियन खाना आजकल दुनिया भर में तेजी से खाया जाने लगा है और इसी वजह से कई लोग घर पर भी कोरियन डिशेज बनाने की कोशिश कर रहते हैं. कोरियन एग आमलेट देखने में जितना सुंदर लगता है, बनाने में उतना ही आसान है. इसकी खासियत इसकी मुलायम परतें और रोल की तरह तैयार होने वाला आकार है. यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ प्रोटीन से भी भरपूर होती है, इसलिए सुबह के नाश्ते के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन मानी जाती है.

कोरियन एग ऑमलेट बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients To Make Korean Egg Omlette)

  • 4 अंडे
  • 1 छोटा गाजर (बारीक कटा हुआ)
  • 2 बड़े चम्मच हरा प्याज (बारीक कटा हुआ)
  • 1 बड़ा चम्मच शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
  • नमक स्वादानुसार
  • 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च
  • 1 छोटा चम्मच तिल का तेल या सामान्य तेल
  • थोड़ा सा तेल पैन ग्रीस करने के लिए

कोरियन एग ऑमलेट बनाने का तरीका- (How To Make Korean Egg Omlette)

  1. सबसे पहले एक बड़े बाउल में अंडे तोड़कर अच्छी तरह फेंट लें. अब इसमें बारीक कटी गाजर, हरा प्याज, शिमला मिर्च, नमक और काली मिर्च डालकर मिला लें.
  2. इसके बाद एक नॉन-स्टिक पैन को हल्का गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल लगाएं. अब अंडे के मिश्रण की पतली परत पैन में फैलाएं. जब परत हल्की पकने लगे, तब उसे धीरे-धीरे एक तरफ से रोल करना शुरू करें.
  3. रोल को पैन के किनारे पर रखते हुए बचा हुआ अंडे का मिश्रण फिर से डालें ताकि वह पहले रोल के साथ जुड़ जाए. एक बार फिर हल्का पकने पर उसे रोल कर लें. इसी प्रक्रिया को तब तक दोहराएं जब तक पूरा मिश्रण इस्तेमाल न हो जाए.
  4. जब ऑमलेट पूरी तरह तैयार हो जाए, तो उसे कुछ मिनट ठंडा होने दें. इसके बाद मोटे-मोटे टुकड़ों में काट लें.

सर्व करने का तरीका-

कोरियन एग ऑमलेट को टोस्ट, सलाद या अपनी पसंद की किसी डिप के साथ परोसा जा सकता है. कोरिया में यह डिश अक्सर नाश्ते, लंच बॉक्स और साइड डिश के रूप में खाई जाती है.

यह भी पढ़े: शेफ कुनाल कपूर के स्टाइल में बनाएं अमृतसरी पनीर भुर्जी, हर निवाले में मिलेगा ढाबे वाला मजा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com