विज्ञापन
This Article is From Nov 12, 2025

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन मे बनाएं टेस्टी चॉकलेट पैनकेक, नोट करें रेसिपी

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन मे बनाएं टेस्टी चॉकलेट पैन केक.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन मे बनाएं टेस्टी चॉकलेट पैनकेक, नोट करें रेसिपी
Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए बनाएं टेस्टी पैनकेक.

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए लंच मे ऐसा क्या बनाएं जो खाने में टेस्टी हो और बच्चा उसे मन से खाए. कई बार आप बच्चों को स्पेशल लंच बॉक्स बनाकर दे सकते हैं. आज हम आपके लिए एक ऐसी ही रेसिपी लेकर आए हैं जो आपके बच्चे को बेहद पसंद आएगी. हम सभी जानते हैं कि बच्चों को चॉकलेट कितनी पसंद होती है और इससे बनी डिश को खाना भी वो बेहद पसंद करते हैं. तो चलिए आपको बताते हैं बच्चे के लिए चॉकलेट पैनकेक रेसिपी जो उनको यकीनन पसंद आएगी.

चॉकलेट पैनकेक बनाने के लिए सामग्री

Kid's Lunchbox Recipe: बच्चे के लिए टिफिन मे बनाएं टेस्टी चना दाल चीला, नोट करें रेसिपी

मैदा- 1 कप
बेकिंग पाउडर- 1 छोटा चम्मच
मक्खन- आवश्यतानुसार
चीनी- स्वादानुसार 
बेकिंग सोडा- चुटकी भर
कोको पाउडर- 3 बड़े चम्मच
दूध- 1 कप
चॉकलेट सिरप- 2 बड़े चम्मच

विधि

चॉकलेट पैनकेक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में मैदा लें और उसमें कोको पाउडर, बेकिंग सोडा और चीनी को डालकर मिक्स कर लें. अब इसमें धीरे-धीरे दूध डालकर मिक्स करें और घोल तैयार कर लें. ध्यान रखें कि इसमें कोई भी गुलठी ना पड़ी हो. अब एक पैन को गर्म करें और इसमें पैनकेक का बैटर डालें और मक्खन डालकर दोनों तरफ अच्छे से सेंक लें. आपका पैनकेक बनकर तैयार है. इसको टिफिन में रखे और चॉकलेट सीरप को अलग से रख दें. आप इसके साथ बच्चों को सेब, केला या अंगूर भी रखें पैनकेक के साथ वो टेस्टी लगेंगे.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com