विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2021

Weight Loss Snacks: तेजी से वजन कम करने के लिए इन कीटो रेसिपीज को करें ट्राई

Ketogenic Snacks For Weight Loss: आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या में से एक है. और जब भी वजन कम करने की बात आती है, तो हम में से हर कोई अपने-अपने तरीके से इसको कम करने की कोशिश करते हैं.

Weight Loss Snacks: तेजी से वजन कम करने के लिए इन कीटो रेसिपीज को करें ट्राई
Ketogenic Snacks: कीटो डाइट शरीर को ऊर्जा के लिए वसा जलाने के लिए मजबूर करता है.
  • कीटो डाइट कम कार्ब, हाई फैट डाइट है.
  • उपमा एक बेहद लोकप्रिय ब्रेकफास्ट है.
  • वजन घटाने के लिए आप कीटो मोमोज को ट्राई कर सकते हैं.

Ketogenic Snacks For Weight Loss:  आज के समय में मोटापा एक गंभीर समस्या में से एक है. और जब भी वजन कम करने की बात आती है, तो हम में से हर कोई अपने-अपने तरीके से इसको कम करने की कोशिश करते हैं. फिर चाहे एक्सरसाइज हो, लाइफस्टाइल हो या डाइट. लेकिन आज के समय में एक और चीज है जिसके द्वारा लोग वजन घटाने का प्रयास करते हैं. और यहां तक की सेलिब्रिटीज भी इसे काफी भरोसेमंद मानते हैं. वह है कीटो डाइट. यह कम कार्ब, हाई फैट, डाइट है जो शरीर को ऊर्जा के लिए वसा जलाने के लिए मजबूर करता है जो वजन घटाने में सहायता कर सकता है. तो अगर आप भी खाने के साथ-साथ वजन को कम करना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ हेल्दी और टेस्टी कीटो स्नैक्स रेसिपी लेकर आएं हैं जो आपकी सेहत के साथ आपके स्वाद का भी ख्याल रखने में मदद कर सकते हैं.

वजन घटाने में मददगार हैं ये कीटो रेसिपीः 

1. कीटो पापड़ी चाटः

अगर आपको भी चाट खाना पसंद हो तो आप यह हेल्दी और टेस्टी कीटो पापड़ी चाट रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. और सबसे अच्छी बात यह है कि पापड़ी चाट के इस हेल्दी वर्जन को डाइटर्स और नॉन-डाइटर दोनों ही खा सकते हैं. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

fl2ggrmc

अगर आपको भी चाट खाना पसंद हो तो आप यह हेल्दी और टेस्टी कीटो पापड़ी चाट रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं. 

2. कीटो वेज मोमोजः

स्ट्रीट फूड फूड खाने के शौकीन हैं लेकिन वजन की वजह से आप इन फूड्स के मजे नहीं ले सकते तो आज हम आपको एक ऐसी रेसिपी बताते हैं जो आपकी सेहत और स्वाद दोनों का ख्याल रख सकती है. कीटो वेज मोमोज लो-कार्ब टेस्टी और हेल्दी रेसिपी है. पूरी रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें

3. कीटो उपमाः

उपमा एक बेहद लोकप्रिय ब्रेकफास्ट है, और हर उम्र के लोग इसे खाना पसंद करते हैं. यह रेसिपी आमतौर पर सूजी से बनाया जाता है और फिर इसे मसालों के साथ उबाला जाता है. लेकिन कीटो उपमा रेसिपी को फूलगोभी से बनाया जाता है. कीटो उपमा की रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Breastfeeding Week : बच्‍चे को ऊपर का दूध पिलाना गलत है? डॉ. नुपूर गुप्‍ता से जानें हर सवाल का जवाब

अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Aloo Aur Dal Tikki: टिक्की खाने के हैं शौकीन तो आलू में दाल मिलाकर इसे दें नया ट्विस्ट-Recipe Video Inside
Weight Loss: अपनी सिम्पल रोटी को लौकी के साथ दें ट्विस्ट बनाएं यह टेस्टी लौकी रोटी(Lauki Roti Recipe Inside)
Doughnut Recipe: इन आसान स्टेप की मदद से घर पर झटपट से बनाएं डोनट्स
Pimples Care Diet: पिंपल्स से पाना है छुटकारा तो डाइट में शामिल करें ये चीजें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ketogenic Snacks, Ketogenic Diet, Ketogenic Diet Benefits, Ketogenic Diet Foods, Ketogenic Diet Fruits, Ketogenic Diet Hindi, Ketogenic Diet Plan, Ketogenic Diet Vegetables, Ketogenic Recipes, Ketogenic Diet Advantages, Ketogenic Diet For Weight Loss, Ketogenic Snacks, Ketogenic Upma, Ketogenic Momos, Ketogenic Chat, Weight Loss Foods, Weight Loss Diet, Weight Loss Keto Diet
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com