विज्ञापन
This Article is From Sep 11, 2025

खाली पेट केला खा सकते हैं?

Can I Eat Bananas On An Empty Stomach: केला विटामिन बी6, विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत है, लेकिन क्या इसे खाली पेट खाना सही है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए स्टोरी में बने रहिए. 

खाली पेट केला खा सकते हैं?
केले खाने के फायदे | Benefits of banana

Can I Eat Bananas On An Empty Stomach: केला एक ऐसा फल है जो साल के किसी भी मौसम में खाया जा सकता है. यह न केवल खाने में सॉफ्ट और मीठा होता है, बल्कि कई तरह के पोषण तत्वों से भरपूर भी होता है. यह विटामिन बी6, विटामिन सी, पोटेशियम, फाइबर, मैग्नीशियम और कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत है, लेकिन क्या इसे खाली पेट खाना सही है? इस सवाल का जवाब जानने के लिए स्टोरी में बने रहिए. 

Khali Pet Kela Khana Chahiye Kya | Kele Khane Se Kya Fayda Hota Hai | Kele Ke Labh Bataiye

खाली पेट केला खाने के फायदे

पेट: केले में पाया जाने वाला डाइटरी फाइबर गट हेल्थ को ठीक रखने में मदद कर सकता है. कब्ज, गैस, पेट में जलन और अपच की समस्या से राहत पाने के लिए सुबह खाली पेट केले का सेवन किया जा सकता है. पेट की समस्या से पीड़ित लोगों के लिए केले को डाइट में शामिल करना लाभदायक हो सकता है. 

इसे भी पढ़ें: मोरिंगा का पानी पीने के क्या फायदे हैं?

ब्लड प्रेशर: केले में पोटेशियम की मात्रा ज्यादा होती है. खाली पेट इसका सेवन शरीर में सोडियम के स्तर को संतुलित रखकर ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है. हार्ट को हेल्दी रखने और दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम करने के लिए इसका सेवन किया जा सकता है. 

वजन: केला फाइबर का बेहतरीन सोर्स है. सुबह खाली पेट एक केला खाने से पेट लंबे समय तक भरा रखा जा सकता है और ज्यादा खाने से बचा जा सकता है, जिससे वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं, तो केला खाना शुरू कर सकते हैं. 

एनीमिया: केला आयरन से भरपूर होता है. इसका सेवन खून में हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद कर सकता है. जिन लोगों को खून की कमी यानी एनीमिया की समस्या है उन्हें केला जरूर खाना चाहिए.

एनर्जी: केले में प्राकृतिक शुगर और कार्बोहाइड्रेट पाए जाते हैं. ऐसे में खाली पेट केला खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिल सकती है.  

Watch Video: Gurudev Sri Sri Ravi Shankar Podcast: Stress, Anxiety, Relationship | तनाव कैसे दूर करें

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Benefits Of Eating 2 Bananas Daily, What Happens If You Eat 2 Bananas A Day, Daily Banana Consumption Benefits, Benefits Of Eating Bananas Everyday, Roz Kele Khane Ke Fayde
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com