विज्ञापन

कश्मीर की पहचान हैं ये देसी वेज फूड्स, सोहा अली खान ने सास ज्योति खेमू के साथ मिलकर बनाएं ये व्यंजन

बॉलीवुड स्टार कुणाल खेमू की मां ज्योति खेमू भी कश्मीर से आती हैं. वे अपने हाथ से बने खाने की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.

कश्मीर की पहचान हैं ये देसी वेज फूड्स, सोहा अली खान ने सास ज्योति खेमू के साथ मिलकर बनाएं ये व्यंजन
कश्मीर की पहचान हैं ये देसी वेज फूड्स.

Veg Foods of Kashmir: हमारे देश की यही पहचान है कि यहां अलग-अलग संस्कृतियां एक साथ मिल कर रहती है. हर जगह का जायका अलग होता है और स्वाद ही उस जगह की पहचान भी बन जाता है. उत्तर से लेकर दक्षिण तक और पूर्व से लेकर पश्चिम तक यही जायका देश की विभिन्नता को दिखाता है. देश के सबसे ऊपरी हिस्से यानी कश्मीर का फूड बेहद लजीज और जायकेदार होता है. यहां वेज खाना हो या नॉन वेज इसका स्वाद किसी को भी अपना दीवाना बना सकता है. बॉलीवुड स्टार कुणाल खेमू की मां ज्योति खेमू भी कश्मीर से आती हैं. वे अपने हाथ से बने खाने की झलक सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं. हाल में शिवरात्रि के मौके पर उनका एक वीडियो सामने आया जिसमें वह कश्मीर के वेज फूड की वैरायटीज को दिखा रही हैं.

कश्मीर के वेज फूड्स (Veg Foods of Kashmir)

सोहा अली खान की ननद और कुणाल खेमू की बहन करिश्मा खेमू ने शिवरात्रि के मौके पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने मां के हाथ से बने कश्मीरी वेज फूड की झलक दिखाती हैं. उनकी मां ज्योति खेमू वीडियो में दिखाती हैं कि उन्होंने क्या-क्या बनाया है. यहां साथ में कुणाल की वाइफ सोहा अली खान भी नजर आती हैं. आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन सा कश्मीरी वेज फूड उनके घर बना जो इस क्षेत्र की पहचान भी हैं.  

कश्मीरी दम आलू

कश्मीरी दम आलू में खड़े-खड़े आलू डाले जाते हैं और इसकी बड़े से पतीले में बनाया जाता है. मसालों को भून कर ग्रेवी तैयार की जाती हैं और फिर फ्राइड आलू उसमें डाले जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

नादुर यखनी

कमल के डंठल को दही की हल्की ग्रेवी में पकाया जाता है. ये बेहद स्वादिष्ट होता है. डंठल हल्के कुरकुरे रहते हैं, जबकि ग्रेवी केसर, सूखी अदरक और सौंफ से भरपूर होती है.

ये भी पढ़ें: India's Best Iftar Food Streets: मोहम्मद अली रोड से चारमीनार तक स्वाद का सबसे शानदार सफर

चमन कलिया

कश्मीरी रसोई में खास मौकों पर ये पीले पनीर जरूर बनाए जाते हैं. इलायची और हल्दी की वजह से यह थोड़ी मीठी होती है. इसकी ग्रेवी हल्की होने के बावजूद स्वाद से भरपूर होती है. इसे बनाने के लिए पनीर को तल कर उसमें हल्दी, तेज पत्ता, इलायची और थोड़ा सा दूध मिले पानी में डाला जाता है. सौंफ पाउडर और थोड़ा सा घी डालकर धीमी आंच पर तब तक पकाया जाता है, जब तक कि यह एकदम सही पीला रंग न ले ले.

हाक साग

यह कश्मीर के सबसे टेस्टी डिशेज में से एक है. इसमें हरी सब्जियां, पानी, नमक और थोड़ा सा तेल, डालकर पकाया जाता है. लेकिन यहीं तरीका अपनाया जाए तो ये दिल को तृप्त कर देता है.

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Veg Foods Of Kashmir, Foods Of Kashmir, Kashmiri Food, Veg Kashmiri Food, Famous Kashmiri Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com