विज्ञापन

करवाचौथ से पहले पुरानी छलनी को नई जैसी कैसे बनाएं?

पिछले साल करवाचौथ पर इस्तेमाल की थी? साल भर डब्बे में बंद रहने की वजह से गंदी हो गई है छलनी? फेंकने के बजाय इन आसान टिप्स से आप पुरानी छलनी को बिल्कुल नए जैसा बना सकते हैं.

करवाचौथ से पहले पुरानी छलनी को नई जैसी कैसे बनाएं?
छलनी कैसे साफ करें?
Image: AI Generated

करवाचौथ बस आने ही वाला है और घर में तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी हैं. कपड़ों की शॉपिंग, मेहंदी और पूजा के सामान के बीच हम अक्सर एक छोटी लेकिन बहुत जरूरी चीज भूल जाते हैं. वो है पूजा की छलनी. हर साल नई छलनी खरीदना जरूरी नहीं होता है. ऐसे में अगर आपके पास पिछले साल की पुरानी छलनी रखी है, तो आप उसे फेंकने की बजाय अच्छे तरीके से साफ कर के नया जैसा बना सकते हैं. 

साल भर डिब्बे में बंद रहने से या रसोई में धुएं या तेल की वजह से छलनी पर जंग, धूल और जिद्दी दाग जमना आम हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप उसे नया जैसा बना सकते हैं.

नींबू और नमक का आसान तरीका:

  1. सबसे पहले एक आधा कटा हुआ नींबू लें और उसपर थोड़ा सा सफेद नमक छिड़क लें.
  2. अब इस नींबू से छलनी के चारों तरफ अच्छे से रगड़ें.
  3. जहां जाली में ज्यादा गंदगी जमी हो, वहां थोड़ा दबा कर घिसें.
  4. करीब 5 मिनट के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें.
  5. आप देखेंगे कि छलनी की पुरानी पुरानी चमक तुरंत वापस आ जाएगी.

अगर छलनी स्टील या पीतल की है, तो ये नुस्खा आपके काम आ सकता है. 

बेकिंग सोडा और सिरका:

  1. एक कटोरी में 2 चम्मच बेकिंग सोडा और थोड़ा सा सफेद सिरका मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें.
  2. इस पेस्ट को एक पुराने टूथब्रश की मदद से छलनी के दोनों तरफ अच्छे से लगा दें.
  3. गंदगी और चिकनाई ढीली होने के लिए इसे 10 मिनट तक ऐसे ही लगा रहने दें.
  4. इसके बाद ब्रश से हल्का-हल्का रगड़कर साफ पानी से धो लें.
  5. धोने के तुरंत बाद किसी सूखे कपड़े से पोंछ लें ताकि पानी के दाग न पड़ें.

अगर जाली के बारीक छेदों  में अगर गंदगी जमी है, तो उसे आसानी से निकालने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरके की मदद ले सकते हैं.

जाली के बारीक छेदों में जमा चिपचिपी गंदगी और जंग निकालने के लिए बेकिंग सोडा सबसे बेस्ट रहता है.

इसे भी पढ़ें: धरती पर सबसे पहले कौन सा फल उगा था? जानिए सबसे पुराने फल का नाम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chalni, Chalni Se Chand Kyu Dekhte Hai, Kitchen Hack, Karwachauth, Karwa Chauth 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com