विज्ञापन
This Article is From Oct 04, 2025

Karwa Chauth 2025: क्या होती है करवा चौथ की सरगी? जानें Sargi में किन-किन चीजों को करना चाहिए शामिल

Karwa Chauth Sargi: कई जगह पर करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले महिलाएं सुबह-सुबह उठकर सरगी का सेवन करती हैं. माना जाता है कि ये सरगी उनको उनकी सास के द्वारा दी जाती है. फिर महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती है.

Karwa Chauth 2025: क्या होती है करवा चौथ की सरगी? जानें Sargi में किन-किन चीजों को करना चाहिए शामिल
Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ सरगी क्या है.

Karwa Chauth Sargi: करवा चौथ महज एक व्रत नहीं है, यह पति-पत्नी के रिश्ते का जश्न है. उसकी मर्यादा और स्नेह के अनोखे संतुलन का एक खूबसूरत त्यौहार है. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ व्रत रखा जाता है. हिंदू धर्म में करवा चौथ व्रत का विशेष महत्व है. इस बार 10 अक्टूबर को रखा जाएगा. कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होगी और 10 अक्टूबर की शाम 7:38 बजे इसका समापन होगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु की कामना के लिए व्रत रखती हैं. कई जगह पर करवा चौथ का व्रत शुरू करने से पहले महिलाएं सुबह-सुबह उठकर सरगी का सेवन करती हैं. माना जाता है कि ये सरगी उनको उनकी सास के द्वारा दी जाती है. फिर महिलाएं दिन भर निर्जला व्रत रखती है. उसके बाद रात में चांद की पूजा करने के बाद व्रत खोलकर खाना खाती हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर सरगी है क्या.

करवा चौथ सरगी- (What Is Karwa Chauth Sargi)

सरगी को साधारण शब्दों में कहें तो बहुत स स्वादिष्ट खाना है, जो करवा चौथ व्रत के पहले यानि सुबह खाया जाता है. कई जगह पर करवा चौथ पर सूर्योदय से पहले सास अपनी बहू को सरगी खाने के लिए देती है. सरगी को प्रसाद के रूप में ग्रहण करने के बाद ही करवा चौथ का व्रत शुरू किया जाता है. सरगी का सेवन सूर्योदय से पहले 4 से 5 बजे के करीब किया जाता है.

सरगी की थाली में क्या-क्या होता है शामिल- (What To Add Karwa Chauth Sargi)

1. खीर-

सरगी में खीर या सेवई का सेवन जरूर किया जाता है. इससे शरीर में शुगर की जरूरी मात्रा और ऊर्जा का स्तर बना रहता है. रेसिपी के लिए यहां क्लिक करें.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें- करवा चौथ पूजन सामग्री में इन चीजों की पड़ेगी जरूरत, किचन में नहीं हैं तो अभी से कर लें स्टोर| Karwa Chauth Recipe

2. ड्राई फ्रूट्स-

सरगी में ड्राई फ्रूट्स भी शामिल होते हैं. क्योंकि ये शरीर को एक्टिव और एनर्जेटिक रखने में मदद कर सकते हैं. 

3. फल-

करवा चौथ की सरगी में फलों का सेवन जरूर करना चाहिए.खासकर जिनमें पानी की मात्रा ज्यादा हो.

4. मिठाई-

सरगी खाने के बाद आप मिठाई जरूर खाएं. मिठाई में कार्बोहाइड्रेट होता है. चीनी में अमिनो एसिड ट्रीप्टोफन होता है. ये ट्रीप्टोफन सेरोटोनिन न्‍यूरोट्रांसमीटर के लेवल को बढ़ाता है जिससे चक्कर नहीं आते. 

5. नारियल पानी-

सरगी में सुबह नारियल पानी और ककड़ी, खीरा का अधिक सेवन करें ताकि दिनभर प्यास लगने से बच सकें.

अस्थमा का इलाज क्या है? डॉक्टर से जानिए

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Karwa Chauth 2025 Date, Karwa Chauth Sargi, What Is Karwa Chauth Sargi, Which Foods To Add In Sargi, Sargi Mein Kya Khana Chahiye, Karwa Chauth Tithi, Karwa Chauth Subh Muhurat, Karwa Chauth Importance, Signficance, Pujan Samagri List, Recipe Karwa Chauth, Karwa Chauth Puja Mein Kya Lagta, Karwa Chauth Moonrise Time
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com