कदंब के फूल की सब्जी
NDTV
बारिश का मौसम और स्वादिष्ट कदंब के फूल की सब्जी मिल जाए, तो बस क्या कहने. गांवों में कदंब के फूल की सब्जी बड़े चाव से बनाई जाती है. यह न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाने में भी मददगार है. अगर आपने भी कभी कदंब के फूल की सब्जी नहीं खाई है, तो इस आसान रेसिपी को घर पर जरूर ट्राई करें.
ये देखिए वीडियो...
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है,
कदंब के फूल की सब्जी कैसे बनाएं | Kadam Ke Phool Ki Sabji Recipe
सामग्री:
- कदंब के फूल (4 से 5)
- पानी
- सरसों का तेल (2 बड़े चम्मच)
- जीरा (1/2 छोटा चम्मच)
- लहसुन का पेस्ट (1 छोटा चम्मच)
- हरी मिर्च (2)
- प्याज (1 बारीक कटा हुआ)
- टमाटर (1 बारीक कटा हुआ)
- अदरक (कद्दूकस किया हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर (1 छोटा चम्मच)
- हल्दी (1/2 छोटा चम्मच)
- गरम मसाला (1/2 छोटा चम्मच)
- धनिया पाउडर (1 चम्मच)
- नमक (स्वादानुसार)
- ताजा हरा धनिया
बनाने का आसान तरीका:
- सबसे पहले कदंब के फूलों को अच्छी तरह धो लें.
- इसके बाद फूल के डंठल हटा दें और फूल को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें.
- अब इन्हें हल्के नमक और हल्दी वाले पानी में 10 से 15 मिनट के लिए भिगोकर रखें.
- अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और उसी कड़ाही में जीरा डालें.
- जीरा चटकने लगे तो लहसुन और हरी मिर्च डालें और 1 मिनट तक पकाएं.
- अब इसमें बारीक कटी हुई प्याज डालकर अच्छी तरह से भून लें.
- इसमें टमाटर डालकर थोड़ा सा कद्दूकस किया हुआ अदरक डाल दें.
- अब लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर डालकर मसाले को अच्छी तरह भून लें.
- जब मसाला अच्छी तरह तैयार हो जाए, तब कटे हुए कदंब के फूल डालें.
- अब इसमें गरम मसाला डालकर 4 से 5 मिनट तक मसालों के साथ पकाएं ताकि फूल में मसालों का स्वाद अच्छी तरह समा जाए.
- अब हरा धनिया डालकर परोसें.
इसे भी पढ़ें: काजू कतली भूल जाओगे! एक बार ऐसे बना ली सूखे नारियल की बर्फी, ये देखिए वीडियो
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Kadam Ke Phool, Kadam Ke Fayde, Monsoon Recipe, Rainy Season Recipe