Clove For Ear Pain: किचन में मौजूद लौंग दिखने में भले ही छोटी सी है. लेकिन इसके फायदे बड़े-बड़े हैं. लौंग को मसाले के रूप में खाने के स्वाद और सुगंध को बढ़ाने से लेकर शरीर को कई लाभ पहुंचाने तक के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लौंग का वैज्ञानिक नाम सीजिजियम अरोमैटिकम है. लौंग को आयुर्वेद में औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. लौंग में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-वायरल, एनाल्जेसिक, विटामिन, मिनरल्स और अन्य पौष्टिक तत्व शरीर को कई बीमारियों से दूर रखने में मदद कर सकते हैं. लौंग (Laung Tel) का इस्तेमाल कई घरेलू उपचार में भी किया जाता है. अगर आप कान के दर्द (Kaan Dard Ka Gharelu Upay) की समस्या से परेशान हैं तो लौंग का ऐसे इस्तेमाल कर सकते हैं.
कान के दर्द को दूर करने में मददगार है लौंग- (Clove Oil For Ear Pain)
अगर कान में असहनीय दर्द है तो आप लौंग के तेल का प्रयोग कर सकते हैं. लौंग को दर्द निवारक औषधी के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है. लौंग का तेल कान दर्द कम करने के साथ-साथ कान के संक्रमण से भी बचाने का काम कर सकता है.
-
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV WORLD SUMMIT : जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब
ये भी पढ़ें- तेजी से वजन बढ़ाने में मदद कर सकती हैं ये 4 चीजें, रोज खाने से मिलेगा फायदा

लौंग के अन्य फायदे- (Clove Health Benefits In Hindi)
लौंग को सिर्फ कान के दर्द के लिए ही नहीं बल्कि शरीर के कई दर्द को दूर करने में मददगार माना जाता है. गठिया और जोड़ों में होने वाले दर्द और सूजन को कम करने में लौंग मददगार हो सकती है. लौंग में फ्लेवोनॉयड्स पाया जाता है. लौंग के तेल की मालिश करने से जोड़ों के दर्द से राहत पा सकते हैं. लौंग में एनाल्जेसिक गुण मौजूद होने से ये दांत के दर्द से राहत दिला सकता है. दांतों के दर्द और मसूड़ों की सूजन को कम करने के लिए लौंग के तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. लौंग खाने से पाचन यानि अपच के कारण होने वाले दर्द को दूर किया जा सकता है.
Joint problem remedy Knee pain| हड्डियों को मजबूत कैसे बनाएं, जानें Dr. Ishwar Bohra से
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं