तांबे के बर्तन में पानी पीने से होते हैं गजब फायदे, लेकिन तांबे के बर्तन में इन 5 चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी

Drinking Water In A Copper Vessel: आपने सुना होगा तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. माना जाता है कि सुबह उठकर तांबे में रखे पानी (Water In Copper) का सेवन किया जाए तो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल सकते हैं, लेकिन तांबे के बर्तन में इन 5 चीजों का सेवन आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है.

तांबे के बर्तन में पानी पीने से होते हैं गजब फायदे, लेकिन तांबे के बर्तन में इन 5 चीजों का सेवन पड़ सकता है भारी

Copper Vessel: तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीना है फायदेमंद

Drinking Water In A Copper Vessel: आपने सुना होगा तांबे के बर्तन में रखा पानी सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है. माना जाता है कि सुबह उठकर तांबे में रखे पानी (Water In Copper) का सेवन किया जाए तो शरीर से विषैले पदार्थ बाहर निकल सकते हैं. लोग तो यहां तक कहते हैं कि तांबे के लोटे, जग या गिलास में कम से कम आठ घंटे रखा हुआ पानी स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है. कहा जाता है कि ताम्र जल से पीलिया (Jaundice) में फायदा मिलता है. बैक्टीरिया को खत्म करने में भी तांबे के बर्तन में रखा पानी काफी फायदेमंद माना जाता है. कहा जाता है कि तांबे के बर्तन में डायरिया और पीलिया जैसे रोगों के बैक्टीरियां भी मर सकते हैं. साथ ही इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों में दर्द और गठिया की शिकायत होने पर लाभ दे सकते हैं. तांबे के बर्तन में रखे पानी का सेवन करने से स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है. पेट की समस्या (Stomach Problems) जैसे गैस, एसिडिटी (Acidity) से भी छुटकारा मिल सकता है. तांबे के बर्तन में रखे पानी को पीने से वजन घटाने (Weight Loss) में भी मदद मिल सकती है. कुल मिलाकर तांबे के बर्तन में पानी पीने से आपको कई फायदे हो सकते हैं लेकिन कुछ चीजों को तांबे के बर्तन में रखकर सेवन करना खतरनाक हो सकता है!

खाली पेट अंकुरित चने खाने से तंदरुस्त रहेगा शरीर, डायबिटीज और पाचन के लिए भी अचूक उपाय! जानें चने के फायदे और नुकसान

10 मिनट में घर पर ऐसे बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल वेज फ्राइड राइस! सबसे आसान है यह रेसिपी

भूलकर भी तांबे के बर्तन में इन चीजों का न करें सेवन | Can We Drink Water In Copper Vessel Daily?

1. सिरका: तांबे के बर्तन के साथ सिरका रखकर सेवन करने से आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है. क्योंकि सिरका एक तरह का अम्लीय पदार्थ है यह तांबे से क्रिया कर आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

2. अचार: तांबे के बर्तन में पानी पीने से कई फायदे होते हैं लेकिन कहा जाता है कि तांबे के बर्तन में अचार रखने की गलती कभी न करें, क्योंकि अचार में मौजूद खटाई तांबे के साथ मिलकर सेहत बिगाड़ती है. अचार में भी सिरका होता है, जो कि तांबे के संपर्क में आने पर जहर बन जाता है.

क्या मीट न खाना कोरोना वायरस से कर सकता है बचाव? डॉक्टर ने क्या कहा, देखें Video

3. नींबू: किसी भी रूप में नींबू का तांबे के बर्तन के संपर्क में आना नुकसानदायक है। नींबू में मौजूद एसिड तांबे के साथ क्रिया करता है, जो सेहत के लिए अच्छा नहीं है.

4. दही: तांबे के बर्तन में दही रखना और उस दही को खाना सेहत के लिए हानिकारक है। इससे फूड पॉइजनिंग हो सकती है। तांबे के बर्तन में रखे दही के सेवन से घबराहट और जी मिचलाने की समस्या हो सकती है.

5. छाछ: अगर आप तांबे के बर्तन में छाछ डालकर सेवन करते हैं तो आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है. जैसे दही तांबे के बर्तन में रखने से खाने-पीने लायक नहीं होता है, वैसे ही छाछ और तांबे के बर्तन का मेल नहीं होता है.

और खबरों के लिए क्लिक करें

अंगूर ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए हैं अचूक उपाय, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर भी होगा कंट्रोल! जानें अंगूर के फायदे और नुकसान

इस बार संडे बिंज नहीं इंडियन फूड से भरी है Shilpa Shetty की लंच थाली, देखें Photo

Alia Bhatt ने ऐसे किया खुद को चीट, हेल्दी मील की जगह खाया ये, देखें Photo

अपनी वेट लॉस डाइट में शामिल करें ये पांच जूस, नेचुरल तरीके से घटेगा Body Fat और मोटापा!

तेजी वजन घटाने के लिए हल्दी है असरदार, नेचुरल तरीके से वजन घटाने के लिए आसान उपाय है यह सुपरफूड!

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com