विज्ञापन
This Article is From Mar 03, 2021

Indian Cooking Tips: इस आसान ट्रिक के साथ घर पर बनाएं स्वादिष्ट मां की दाल

काली उड़द दाल को क्रीम और मसाले डालकर तैयार किया जाता है, जो आपके खाने को बेहद ही मजेदार बना सकती है.

Indian Cooking Tips: इस आसान ट्रिक के साथ घर पर बनाएं स्वादिष्ट मां की दाल
  • पंजाब में दाल मखनी की तरह ही एक और दाल बनाई जाती है.
  • जिसे मां की दाल कहा जाता है.
  • मां की दाल बनाने के लिए अलग- अलग दालों के कॉम्बिनेशन से इसे तैयार करते ह

हमारे भोजन में दाल (lentils) और फलियों (legumes)  का प्रचलन ही है जो भारतीय व्यंजनों को दुनिया भर के स्वास्थ्यप्रद व्यंजनों में से एक बनाता है. जबकि दुनिया सिर्फ इन दालों की बहुमुखी प्रतिभा को ही जान रही है, अनगिनत देसी दाल की तैयारी इस बात का प्रमाण है कि भारतीय कभी भी क्रिएटिव होने से नहीं कतराते हैं. दाल का उपयोग हर भारतीय घर में करी, ब्रेड के लिए स्टफिंग से लेकर, चीले और हलवे तक में होते हुए देख सकते हैं, खासकर एक पंजाबी घराने मे. यह कहने में बिल्कुल भी हिचकिचाहट नहीं होगी कि हम सभी ने अपने जीवन में कम से कम एक बार दाल मखनी बनाने की कोशिश नहीं की. यह उत्तर भारत की सबसे प्रतिष्ठित शाकाहारी तैयारियों में से एक है.

काली उड़द दाल को क्रीम और मसाले डालकर तैयार किया जाता है, जो आपके खाने को बेहद ही मजेदार बना सकती है. लेकिन क्या आप जानते हैं पंजाब में दाल मखनी की तरह ही एक और दाल बनाई जाती है जिसे मां की दाल कहा जाता है. यह वास्तव में काफी क्रीमी और कम्फर्टिंग होती है. ​बहुत से लोग मां की दाल बनाने के लिए अलग- अलग दालों के कॉम्बिनेशन से इसे तैयार करते हैं. मां की दाल की आपको अन्य कई रेसिपीज मिलेगी.

0l19taq8

मां की दाल को काली दाल के नाम से भी जाना जाता है, मूल रूप से यह धीमी आंच पर पकाई जाने वाली दाल है जिसमें मक्खन, लहसुन, क्रीम और दही डालकर बनाया जाता है. आपने अक्सर हाईवे के ढ़ाबे पर कई बार इस दाल को खाया होगा, जिसका स्वाद शायद आज भी आपकी जुबान पर होगा. अगर आप घर पर ही वैसी ही स्वादिष्ट मां की दाल का मजा लेना चाहते हैं तो ऐप्रन पहनिए और तैयार हो जाइए, क्योंकि हम आपके लिए इस दाल की मजेदार रेसिपी लेकर आए हैं.

कैसे बनाएं मां की दाल:

मां की दाल बनाने के सबसे जरूरी ट्रिक है धैर्य रखें. जल्दबाजी करने से इस दाल में नरम टेक्सचर नहीं आ पाएगा जिसकी जरूरत होती है और मां की दाल को खास बनाती है. काली उड़द की दाल को रात भर भिगो दें. आप चाहे तो इस दाल को बनाने के लिए अन्य दालों को मिक्स करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं. प्रेशर कुकर में दाल के साथ पानी, अदरक, लहसुन और नमक डालकर पकाएं ताकि सभी चीजों का स्वाद इसमें आ जाए. इस दाल को फिर से पानी के साथ मध्यम आंच पर, गाढ़ी और स्मूद होने तक पकाएं.

अंत में, कोई भी दाल रेसिपी एक शानदार तड़के के बिना पूरी नहीं होती है. मां की दाल के तड़के के लिए, इस रेसिपी में घी, इलायची, लौंग, दालचीनी, जीरा, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, हल्दी, टमाटर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, दही, क्रीम, मक्खन के एक मिश्रण का उपयोग किया जाता है. ताजा धनिया पत्ती, हरी मिर्च, क्रीम और मक्खन से गार्निश करें और परोसें.

यहां मां की दाल की स्टेप बाई स्टेप रेसिपी बताई गई है। इसे आज़माएं और हमें नीचे कमेंट बॉक्स में अपने विचार बताएं.

फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.

Refined Flour: अगर आप भी करते हैं मैदे का अधिक सेवन तो जान लें इससे होने वाले ये पांच नुकसान!

Indian Cooking Tips: रेगुलर डोसे से हटकर ट्राई करें यह स्वादिष्ट चिकन डोसा

Weight Loss Drinks: स्लिम-ट्रिम फिगर के लिए रात में सोने से पहले करें इन तीन ड्रिंक्स का सेवन, तेजी से घटेगा वजन!

परफेक्ट तंदूरी रोटी बनाते दिखें सोनू सूद, फैंन्स को 'सोनू दा ढाबा' पर आने के लिए किया आमंत्रित

Banana Flower Benefits: डिप्रेशन, पाचन और डायबिटीज में फायदेमंद है केले के फूल का सेवन जानें पांच हैरान करने वाले लाभ!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maa Ki Dal, Maa Ki Dal In Punjabi Style, Maa Ki Dal Recipe, Maa Ki Dal Recipe In Hindi, मां की दाल, Dal Recipe
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com