विज्ञापन
This Article is From May 12, 2023

ऐड में चिकन बर्गर खाती दिखीं 'वेजिटेरियन' Rashmika Mandana, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल, लोगों ने कहा बेवकूफ बनाना बंद करो...

Actress Rashmika Mandanna: रश्मिका ने एक मशहूर बर्गर ब्रांड के लिए ऐड किया और वह इसमें एक चीज़ी चिकन बर्गर का प्रचार करती दिखीं. ऐड काफी खूबसूरत भी नजर आ रहा है, जिसमें रश्मिका खूब मजे लेकर इत्मीनान से बर्गर का मजा ले रही हैं. चिकन बर्गर का ऐड रश्मिका मंदाना के साथ-साथ फास्ट फूड ब्रांड के आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया गया था.

ऐड में चिकन बर्गर खाती दिखीं 'वेजिटेरियन' Rashmika Mandana, सोशल मीडिया पर हो गईं ट्रोल, लोगों ने कहा बेवकूफ बनाना बंद करो...

Indian Actress Rashmika Mandanna: आजकल सेलिब्रिटीज और फिल्मों के स्टार्स को उनके ऐड फिल्म्स के लिए भी ट्रोल होना पड़ रहा है. यानी सेलिब्रिटीज कौन से प्रोडक्ट का ऐड कर रहा है, इसके लिए भी उन्हें आलोचनाएं झेलनी पड़ रही हैं. सोशल मीडिया पर अक्सर स्टार्स को उनके कपड़ों, चाल और बिहेवियर के लिए तो ट्रोल किया ही जाता रहा है अब तो वो किस ब्रांड को प्रमोट कर रहे हैं और कौन से प्रोडक्ट का विज्ञापन कर रहे हैं, इस पर भी लोग ध्यान देते हैं. फिल्म पुष्पा (Pushpa) के बाद नेशनल क्रश बन चुकीं एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandana) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ.

रश्मिका ने शेयर किया ऐड का वीडियो

हाल ही में रश्मिका ने एक मशहूर बर्गर ब्रांड के लिए ऐड किया और वह इसमें एक चीज़ी चिकन बर्गर का प्रचार करती दिखीं. ऐड काफी खूबसूरत भी नजर आ रहा है, जिसमें रश्मिका खूब मजे लेकर इत्मीनान से बर्गर का मजा ले रही हैं. चिकन बर्गर का ऐड रश्मिका मंदाना के साथ-साथ फास्ट फूड ब्रांड के आधिकारिक हैंडल पर शेयर किया गया था.

एक नजर इस वीड‍ियो ऐड पर -   

सोशल मीडिया पर बंटे लोग

सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत इस ओर इशारा किया कि रश्मिका ने कई इंटव्यूज में बताया है कि वह वेजिटेरियन हैं. वह एक वेगन ब्यूटी ब्रांड की ब्रांड एंबेसडर और निवेशक भी हैं. ऐसे में फैंस को रश्मिका का चिकन बर्गन वाला ऐड रास नहीं आ रहा है और सोशल मीडिया पर लोग उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.

कुछ फैंस को रश्मिका के एक इंटरव्यू के दौरान कही वो बात याद आ गई, जिसमें उन्होंने बताया था कि वह वेजिटेरियन हैं.


एक यूजर ने लिखा, ‘वाह वेजिटेरियन रश्मिका मंदाना मजे लेकर चिकन बर्गर खा रही है, सेलेब्स और उनकी हिपोक्रेसी'. वहीं कई यूजर्स रश्मिका का बचाव करते भी दिखे और कहा कि ‘वह केवल जंक फूड का ऐड कर रही हैं, उन्होंने हमें जाकर खाने के लिए नहीं कहा'.

इस वीडियो एड पर आपकी क्‍या राय है. हमारे साथ कमेंट बॉक्‍स में शेयर करें. 

लेखक के बारे में
img
अनिता शर्मा
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rashmika Mandana, Rashmika Mandana Burger Ad, Rashmika Mandanna Troll
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com