विज्ञापन

कॉकटेल 2 इवेंट में शाहिद कपूर ने दिया फैन्स को धक्का, भीड़ में रश्मिका मंदाना को बचाती दिखीं कृति सेनन

कॉकटेल 2 के प्रमोशन के दौरान शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना भीड़ में फंसते हुए नजर आए. 

कॉकटेल 2 इवेंट में शाहिद कपूर ने दिया फैन्स को धक्का, भीड़ में रश्मिका मंदाना को बचाती दिखीं कृति सेनन
कॉकटेल 2 एक्टर्स भीड़ में फंसे
नई दिल्ली:

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 की शूटिंग में बिजी हैं. इसके चलते हाल ही में वह पुणे के एक मॉल में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन क्लिप में इवेंट पर भीड़ देखने को मिल रही है, जिसमें कॉकटेल 2 स्टार्स शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन फंसते हुए नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में शाहिद कपूर को लोगों को धक्का देते हुए भी देखा जा सकता. जबकि भीड़ में रश्मिका मंदाना को बचाते हुए कृति सेनन नजर आ रही हैं. 

शाहिद कपूर हुए परेशान

अन्य वीडियो में कृति सेनन को रश्मिका मंदाना की मदद करते हुए देखा जा सकता है. वह पुष्पा एक्ट्रेस को टाइट से पकड़े हुए भीड़ से बचाती हुईं नजर आ रही हैं और वेन्यू से बाहर ले जा रही हैं. एक्ट्रेस की इस वीडियो के कारण तारीफ हो रही है. एक यूजर ने लिखा, कृति एक बड़ी बहन की तरह रश्मिका का ख्याल रख रही हैं. दूसरे यूजर ने लिखा, कृति सेनन बड़ी बहन वाइब दे रही हैं. तीसरे यूजर ने लिखा, कृति और रश्मिका के लिए यह डरावना होगा. 

कॉकटेल के बारे में 

होमी अदजानिया द्वारा 2012 में आई हिट फिल्म कॉकटेल का सीक्वल कॉकटेल 2 है, जिसमें शाहिद कपूर, रश्मिका मंदाना और कृति सेनन अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म 19 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. कहानी में लव ट्राएंगल देखने को मिलेगा, जिसमें शाहिद कपूर का किरदार किसी एक लड़की को चुनना होगा.  

ये भी पढ़ें- 25 साल पहले इस फिल्म को भारत में मिली थी 100 प्रतिशत ओपनिंग, एक्ट्रेस बोली- धुरंधर और धुरंधर 2 से भी ज्यादा लोगों ने देखा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shahid Kapoor, Rashmika Mandana, Kriti Sanon, Cocktail 2, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com