How To Use Javitri For Immunity: कोरोना वायरस से सब ख़ौफ़ज़दा हैं, फिर क्या बड़े क्या बच्चे? लॉकडाउन भले ही खत्म हो गया है लेकिन एक्सपर्ट्स अभी भी बेवजह लोगों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दे रहे हैं, साथ ही इम्यूनिटी मजबूत करने के तरीके भी बता रहे हैं. डॉक्टरों का मानना है कि जिसका इम्यून सिस्टम मजबूत होगा उसके लिए इस वायरस से लड़ना आसान होगा. आपके रसोईघर में ही कई इम्यूनिटी बूस्टर मौजूद हैं, उनमे से एक है जावित्री, जिसे इस्तेमाल कर आप बढ़ा सकते हैं अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता.
जावित्री के फायदेः (Javitri Ke Fayde)
1. सर्दी जुकाम में फायदेमंदः
कोरोना का सबसे शुरुआती और मुख्य लक्षण है सर्दी जुकाम और बुखार. अगर उसे समय रहते कंट्रोल कर लिया जाए तो कोरोना से बचाव हो सकता है. अगर आप सर्दी या बुखार से पीड़ित है तो जावित्री का इस्तेमाल करें, ये आपकी इम्युनिटी बूस्ट करेगी. इसमें मौजूद एंटी एलर्जिक, एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी प्रॉपर्टी सर्दी और बुखार को कम कर सकती है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
Mace Spice Benefits: वजन बढ़ाने के अलावा अर्थराइटिस में भी फायदेमंद है ये मसाला, जानिए ये 6 लाभ

अगर आप सर्दी या बुखार से पीड़ित है तो जावित्री का इस्तेमाल करें
2. किडनी के लिए है फायदेमंदः
किडनी से जुड़ी समस्याओं के लिए जावित्री बहुत अच्छी जड़ी बूटी मानी जाती है. खाने में मिलाकर जावित्री का इस्तेमाल करें, इससे आपके शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी और ये किडनी से सम्बंधित बीमारियों को दूर करने में कारगर हो सकती है.
3. लिवर के लिए फायदेमंदः
रोज़ बाहर का खाना खाने से लिवर को नुकसान पहुंचता है. ज्यादा तला और मसालेदार खाना आपके शरीर के लिए नुकसानदायक है. इसे ठीक करने के लिए जावित्री का इस्तेमाल करें. जावित्री आपके लिवर को डिटॉक्स करती है. जाहिर है जब लिवर मजबूत होगा तो पाचन ठीक रहेगा और इम्यूनिटी भी बढ़ सकती है.
जावित्री का खाने में कैसे करें इस्तेमालः
जावित्री मिलाने से चाय का रंग पीला हो जाता है. जावित्री से बनी चाय पीने से इम्यूनिटी मजबूत होती है. इसे खाने में मसालों की शक्ल में डाल सकते हैं. जावित्री ठंड और खांसी के इलाज में भी मददगार है. ये आपको फ्लू और वायरस से बचाती है और आपके बॉडी को बीमारियों से बचाती है. इसका इस्तेमाल खांसी के सिरप और बाम को तैयार करने के लिए किया जाता है. ये डायबिटीज को भी नियंत्रित करती है. आप इसका इस्तेमाल दूध में मिलाकर भी कर सकते हैं. ये बिल्कुल जायफल का स्वाद देती है. जावित्री को गरम मसाले का भी एक मुख्य इंग्रेडिएंट माना है.
100 से ज्यादा तरह का होता है कैंसर का ये टाइप, डॉक्टर्स के लिए भी समझना है मुश्किल, जानें किसे और क्यों होता है....
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Food Item Tips: बरसात में खाद्य सामग्री में नहीं पड़ेंगे कीड़े, अगर करेंगे ये उपाय
Tasty And Healthy Desserts: मीठा खाना है पसंद तो डाइट में शामिल करें ये हेल्दी डेज़र्ट
Chickpea Burger: बर्गर खाने के हैं शौकीन तो सिर्फ 30 मिनट में चिकपी से बनाएं जूसी वेजिटेरियन बर्गर
Diet For Better Sleep: नींद ना आने की समस्या से हैं परेशान तो इन फूड्स का करें सेवन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं