Mace Spice for Weight Gain: अगर आपके शरीर में भी मांस की जगह हड्डियां नजर आ रही हैं तो परेशान न हो हमने आपको कवर किया है. असल में वजन को घटाने के लिए तो कई तरह की जानकारी और कई जगह से जानकारी मिल जाती है. लेकिन बात जब वजन को बढ़ाने की आती है तो हमें उतनी जानकारी नहीं मिलती जितनी हमें चाहिए. जिन लोगों का वजन कम है वो अक्सर ये सोच-सोच कर परेशान रहते हैं कि वजन को कैसे बढ़ाया जाए. क्योंकि वो कितना भी खा ले उनके शरीर में मांस नहीं भरता. कई बार दुबलेपन का कारण जेनेटिक, या कोई स्वास्थ्य समस्या भी हो सकती है. अगर आप भी वजन को बढ़ाना चाहते हैं तो अपनी डाइट में किचन मे मौजूद इस एक मसाले को शामिल कर सकते हैं. जी हां हम बात कर रहे हैं जावित्री की. जावित्री जिसे अंग्रेजी में (Mace) कहा जाता है. तो चलिए जानते हैं वजन को बढ़ाने के लिए कैसे करें जावित्री का सेवन.
वजन बढ़ाने के लिए ऐसे करें जावित्री का सेवन- If You Want To Increase Weight, Consume Mace Spice Like This:
अगर आप दुबलेपन से परेशान हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो जावित्री आपके लिए फायदेमंद हो सकती है. दरअसल जावित्री में जिंक होता है जो भूख बढ़ाने में मदद करती है. जावित्री के सेवन से भूख अधिक लगती है. जिससे वजन को आसानी से बढ़ाया जा सकता है. आप जावित्री का पाउडर सब्जी दाल में मिलाकर खा सकते हैं. इसके अलावा जावित्री को मिठाई, पुडिंग, मफिन, केक और ब्रेड में भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
ये भी पढ़ें- रात को सोने से पहले दूध में मिलाकर पी लें ये एक चीज़, फौलद सी मजबूत हो जाएंगी कमजोर हड्डियां

जावित्री के फायदे और पोषक तत्व- (Mace Spice Benefits And Nutrition Facts)
भारतीय किचन में मौजूद जावित्री एक ऐसा मसाला है जिसे स्वाद और सेहत से भरपूर माना जाता है. जावित्री का वैज्ञानिक नाम मायरिस्टिका फ्रैगरैंस और अंग्रेजी नाम मेस है. इसका कलर हल्का पीला, नारंगी या सुनहरा होता है. जावित्री मे औषधीय गुण पाए जाते हैं. आपको बता दें कि जावित्री में मिनरल्स, मैग्नीशियम, कैल्शियम, एंटी-माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-कैंसर और एंटी-डायबिटिक गुण पाए जाते हैं. ये वजन को बढ़ाने, पेट को सही रखने और लीवर को हेल्दी रखने में भी मददगार है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं