- दानों की समस्या बार बार लौट कर आती है.
- नींबू और शहद मुंहासों के लिए खूब इस्तेमाल किए जाते हैं.
- नींबू और शहद से बने फैसपैक और घरेलू नुस्खे आपके पिंपल्स को दूर कर सकते है
Frequent Acne Breakouts: क्या आप पिंपल्स की समस्या से जूझ रहे हैं, चेहरे पर बहुत सारे पिंपल हो गए हैं, हर सुबह उठते ही कोई नया मुंहासा दिख जाता है? अगर हां, तो डरें नहीं क्योंकि हमारे पास है कुछ बेहद ही आसान उपाय जो आपकी इन समस्याओं से मुक्ति दिला सकते हैं. अगर आप भी उन लोगों में से हैं जो इस बात का जवाब तलाशते है कि कैसे मुंहासों को हमेशा के लिए दूर किया जा सकता है (How to remove pimples naturally and permanently). अगर आप मुंहासों का इलाज, मुंहासों के घरेलू उपचार, मुंहासों के निशान हटाने, मुंहासों से छुटकारा कैसे पाएं जैसे सवालों में घिरा खुद को पाते हैं तो यह लेख आपके काम का है. हमने आपके लिए तलाशे हैं कुछ ऐसे नुस्खे जो सिर्फ मुंहासों से ही नहीं उनके दाग-धब्बों (Get Rid of Acne Marks) से भी आपको छुटकारा दिलाएंगे. ऑयली स्किन वाले (Oily Skin) लोगों के साथ तो दानों की समस्या बार बार लौट कर आती है. तो अगर आप अपने चेहरे पर होने वाली इस समस्या (Pimple Problem) से खुद को बचाए रखना चाहते हैं. तो हम आपको बताने जा रहे हैं ऐसे दो इंग्रीडिएन्टस के बारे जो आपको मुंहासों से दिलाएगे निजात. इन दोनों चीजों से बने फैसपैक आपके चेहरे पर नई ताजगी और रौनक ला देंगे. हम बात कर रहे हैं नींबू और शहद की. नींबू और शहद मुंहासों के लिए खूब इस्तेमाल किए जाते हैं. चेहरे पर अगर दाने हो गए हैं तो नींबू और शहद से बने फैसपैक और घरेलू नुस्खे आपके पिंपल्स को दूर कर सकते हैं.
पिंपल्स, मुंहासे या दानों को कैसे करें दूर, यहां हैं घरेलू नुस्खे | Powerful Home Remedies for Acne or Pimple Problem
सर्दियों में जमकर खाएं हरी सब्जियां, ये होंगे फायदे...
Methi Ka Ladoo For Diabetes: सर्दियों की यह मिठाई करेगी ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल, जानें कैसे...
सामग्री - Ingredients
नींबू का जूस
एक चम्मच शहद
फैसपैक बनाने का तरीका (Method)
- शुरुआत के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें और उसमें नींबू का जूस डाल लें.
- इसके बाद इसमें शहद मिलाएं. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिल लें.
- इस मिश्रण को अपने चेहरे पर और पिंपल्स वाली त्वचा पर लगा लें. तकरीबन 15 मिनट तक इसे त्वचा पर रहने दें.
- सूख जाने के बाद हल्के गर्म पानी से साफ कर लें.
वजन कम करने में होगा फायदा, अगर डाइट में शामिल करेंगे हलीम के बीज
Methi For Weight Loss: मेथी के पत्ते करेंगे वजन कम, जानें कैसे
नोट: नींबू और शहद का यह मिश्रण आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज करेंगे. यह पैक उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जिनकी त्वचा ऑयली है. अगर आप सोच रहे हैं ऐसा क्यों तो हम बताते हैं. असल में नींबू त्वचा को साफ करने में मदद करता है और त्वचा पर मौजूद मृत कोशिकाओं को हटाता है. ऐसा होने से त्वचा पर जमा अतिरिक्त ऑयल भी हट जाता है. इसके अलावा शहद में मौजूद एंटिसेप्टिक और एंटिबैकटीरियल तत्व ऑयल को कम करने में मददगार हैं.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
और खबरों के लिए क्लिक करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं