विज्ञापन

दूध को फटने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए? जानें 3 आसान से हैक्स

दूध को फटने से बचाने के लिए आप कुछ हैक्स को आजमा सकते हैं, यहां जानते हैं दूध को फटने से बचाने के लिए क्या करें?

दूध को फटने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए? जानें 3 आसान से हैक्स
Tips for Milk from curdling : दूध फटने से कैसे बचाएं?

सुबह की चाय हो या फिर शेक, हर चीज के लिए दूध की जरूरत होती है. इसलिए लगभग हर एक घर में प्रतिदिन दूध आता है. इसका इस्तेमाल चाय के अलावा कई तरह की चीजों जैसे- पनीर, खीर, दही इत्यादि बनाने के लिए किया जाता है. हर रोज इस्तेमाल होने वाला दूध अगर अचानक से फट जाए, तो बहुत ही दुख होता है. गर्मी और बारिश के सीजन में बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं, जिसकी वजह से दूध को सही तरीके से रखने के बावजूद फट जाता है. अगर आपके साथ भी इस सीजन में बार-बार ऐसा हो रहा है, तो आपके लिए ये खबर काम की हो सकती है. यहां हम आपको दूध को सुरक्षित तरीके से स्टोर करने के कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिससे दूध नहीं फटेगा. यहां जानते हैं इन टिप्स के बारे में-

दूध को धीमी आंच पर अच्छी तरह से पकाएं

अगर आप चाहते हैं कि दूध जल्दी न फटे, तो मार्केट से दूध लाते ही इसे अच्छे से उबालें. कोशिश करें कि दूध को धीमी आंच पर पकाएं. दूध को जब आप अच्छी तरह से उबालते हैं, तो इसमें मौजूद हानिकारक बैक्टीरिया नष्ट हो जाते हैं. इससे दूध जल्दी खराब नहीं होता है. दूध को जब धीमी आंच पर उबालते हैं, तो इससे दूध लंबे समय तक सही रहता है. 

कमरे के तापमान पर दूध को करें ठंडा

दूध में उबलने के बाद इसे डायरेक्ट फ्रिज में स्टोर न करें. दूध उबलने के बाद इसे कमरे के तापमान पर अच्छी तरह से ठंडा होने दें, इसके बाद फ्रिज में रखें. अगर आप गर्म दूध को फ्रिज में रखते हैं, तो इसकी गुणवत्ता प्रभावित हो सकती है. वहीं, दूध जल्दी भी फट सकता है.

फ्रिज टेम्प्रेचर सही रखें

दूध को फ्रेश रखने में फ्रिज का तापमान अहम भूमिका निभाता है. इसलिए फ्रिज का तापमान सही रखें. कोशिश करें कि दूध को 4 डिग्री सेल्सियल या उससे नीचे के तापमान पर रखें. वहीं, बार-बार फ्रिज न खोलें, इससे फ्रिज का तापमान बदलता रहता है. ऐसे में दूध जल्दी खराब हो सकता है. इसलिए फ्रिज के तापमान को सही रखने की कोशिश करें. 

दूध खराब हो गया है या नहीं, ये कैसे पता करे?

अगर दूध से खट्टी गंध आने लगे, उसका रंग बदल जाए या उसमें दाने दिखाई देने लगें, तो उसका सेवन न करें. 
फटा हुआ दूध पीने से पेट खराब होने और फूड पॉइजनिंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

इन आसान टिप्स को अपनाकर आप दूध को ज्यादा समय तक ताजा रख सकते हैं और उसके फटने की परेशानी से बच सकते हैं.

ये भी पढ़ें - क्या डायबिटीज में दूध पी सकते हैं?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Milk Storage, Milk Storage Tips, Milk Store, Milk Storage Tips In Summer, Food
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com