विज्ञापन

छोटे बच्चों को बोतल से दूध पिलाने का सही तरीका क्या है? Parenting Expert ने बताया कभी नहीं करनी चाहिए ये 4 गलतियां

मशहूर पीडियाट्रिशियन रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बोतल से बच्चे को दूध पिलाने के दौरान होने वाली 4 आम गलतियों के बारे में बताया है.

छोटे बच्चों को बोतल से दूध पिलाने का सही तरीका क्या है? Parenting Expert ने बताया कभी नहीं करनी चाहिए ये 4 गलतियां
बच्चे को बोतल से दूध कैसे पिलाएं?
(Photo Credit: Freepik)

बच्चे की ग्रोथ के लिए दूध को बेहद फायदेमंद बताया जाता है. अब, शुरुआती 6 महीने तक को बच्चे को केवल मां का दूध ही पिलाने की सलाह दी जाती है. इसके बाद कुछ सालों तक बच्चा बोतल से दूध पीता है. लेकिन कई बार बच्चे को बोतल से दूध पिलाते समय माता-पिता जाने-अनजाने में कुछ आम गलतियां कर बैठते हैं. फेमस पीडियाट्रिशियन रवि मलिक ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में बच्चों के डॉक्टर ने ऐसी ही 4 गलतियों के बारे में बताया है. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

नंबर 1- सीधा लिटाकर दूध पिलाना 

पीडियाट्रिशियन कहते हैं, ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चे को सीधा लिटाकर दूध पिलाते हैं. ऐसा करने से बचें. बच्चे को फ्लैट यानी बिल्कुल सीधा लिटाकर बोतल से दूध पिलाना सही तरीका नहीं है. ऐसा करने से बच्चे को चोकिंग हो सकती है. इससे अलग बच्चे को सेमी-रिक्लाइन पोजीशन में रखें. उसके सिर और गर्दन को अच्छी तरह सपोर्ट दें और फिर आराम से दूध पिलाएं. 

नंबर 2- अपने हिसाब से फीड बनाना 

पीडियाट्रिशियन कहते हैं, ज्यादातर माता-पिता अपने हिसाब से बच्चे के लिए फीड बना देते हैं. यानी अपने हिसाब से कितनी भी मात्रा में मिल्क पाउडर और पानी मिला देते हैं. ऐसा नहीं करना चाहिए. हमेशा पैकेट या डिब्बे पर दिए निर्देशों को अच्छी तरह पढ़ें और फिर उसी के अनुसार बच्चे के लिए फीड तैयार करें. एक बूंद भी पानी की मात्रा को कम या ज्यादा न करें, एक चुटकी भी मिल्क पाउडर को कम या ज्यादा न डालें. 

नंबर 3- बचा हुआ दूध लंबे समय तक न रखें

डॉक्टर रवि मलिक कहते हैं, अगर बोतल में दूध बचा रह जाता है, तो उसे एक घंटे के अंदर इस्तेमाल करना जरूरी है. दूध पीते समय बोतल में बच्चे की लार चली जाती है, जिससे उसमें बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं और संक्रमण का खतरा हो सकता है. इसलिए बचा हुआ फीड एक घंटे के बाद बच्चे को न दें. 

नंबर 4- बोतल मुंह में लगाकर बच्चे को अकेला न छोड़ें

इन सब से अलग पीडियाट्रिशियन कहते हैं, कई बार काम में बिजि होने पर माता-पिता बच्चे के मुंह में बोतल लगाकर उसे अकेला छोड़ देते हैं. ऐसा करना खतरनाक हो सकता है. इससे बच्चे के चोकिंग हो सकती है, साथ हीॉ  लंबे समय तक बोतल मुंह में रहने से दांतों को नुकसान खासकर डेंटल कैविटी भी हो सकती है. ऐसे में बच्चे को हमेशा अपने सामने ही दूध पिलाएं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बच्चों के लिए बड़े काम के हैं ये 5 खिलौने, Parenting Expert ने बताया खेलते-खेलते सीखेंगे कई जरूरी बातें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parenting Tips, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com