विज्ञापन

स्वाद ऐसा की मुंह में घुल जाए, शेफ भुनी की इस सीक्रेट ट्रिक से बनाएं सुपर सॉफ्ट चीज़ मंचूरियन

​रेस्टोरेंट जैसा मंचूरियन घर पर नहीं बनता? तो आप इस आर्टिकल में बताई शेफ भुनी की इस रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं.

स्वाद ऐसा की मुंह में घुल जाए, शेफ भुनी की इस सीक्रेट ट्रिक से बनाएं सुपर सॉफ्ट चीज़ मंचूरियन
घर पर मंचूरियन कैसे बनाएं. (Image @chefbhupikitchen)

अगर आप भी चाइनीज खाने के शौकीन हैं, तो मंचूरियन का नाम सुनते ही आपके मुंह में पानी आ जाता होगा. लेकिन कई अक्सर ऐसा होता है कि जब हम मंचूरियन घर पर बनाते हैं तो वो बाहर जैसा सॉफ्ट नहीं बनता और रबर की तरह खिंचने या कड़क होने लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको शेफ भुनी द्वारा शेयर रेसिपी बता रहे हैं. ने

शेफ भुनी किचन चैनल पर शेयर रेसिपी की खास बात यह है कि इस मंचूरियन के अंदर मोजरेला या प्रोसेस चीज़ की स्टफिंग की जाती है. जब आप गरमा-गरम मंचूरियन बॉल को तोड़ते हैं, तो अंदर से मेल्ट हुई चीज़ बाहर आती है जो खाने का मजा दोगुना कर देती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

घर पर मंचूरियन कैसे बनाएं. Photo Credit: iStock

​कैसे बनाएं चीज मंचूरियन- (How To Make Cheese Manchurian)

  1. मंचूरियन बॉल्स बनाने के लिए सबसे पहले बारीक कटी हुई पत्तागोभी, गाजर, बीन्स और शिमला मिर्च लें. 
  2. इसमें बारीक कटा अदरक, हरी मिर्च, काली मिर्च का पाउडर, वेज एरोमैटिक पाउडर, थोड़ा सा लाइट सोया सॉस, मैगी सीजनिंग सॉस और अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं. 
  3. इसके बाद इसमें एक चम्मच सॉफ्ट बटर और स्वादानुसार नमक डालें. 
  4. अब बाइंडिंग के लिए दो चम्मच कॉर्नफ्लोर और उसका आधा मैदा मिलाएं. ध्यान रहे कि मैदा और कॉर्नफ्लोर उतना ही डालें जितने में सब्जियां आसानी से बंध जाएं.
  5. ​अब हाथों को ठंडे पानी से गीला करें और सब्जियों के मिश्रण के बीच में मोजरेला चीज़ या प्रोसेस चीज़ का क्यूब रखकर उसे अच्छी तरह बंद कर दें और गोल बॉल बना लें. 
  6. इन बॉल्स को पहले मीडियम आंच पर फ्राई करें ताकि ये अंदर तक पक जाएं, फिर तेज आंच पर एक बार और फ्राई करें जिससे ये बाहर से एकदम क्रिस्पी हो जाएं.
  7. ​ग्रेवी तैयार करने के लिए एक कड़ाही में थोड़ा तेल गरम करें. इसमें कटा हुआ प्याज, अदरक, हरी मिर्च, शिमला मिर्च और हरे प्याज का सफेद हिस्सा डालकर तेज आंच पर भूनें. 
  8. इसके बाद इसमें वेज ऑयस्टर सॉस, डार्क सोया सॉस, थोड़ा सा सिरका, चिली पेस्ट, काली मिर्च और वेज एरोमैटिक पाउडर डालें. 
  9. फिर इसमें वेजिटेबल स्टॉक या पानी डालें. जब इसमें उबाल आ जाए, तो कॉर्नफ्लोर और पानी की स्लरी डालकर ग्रेवी को गाढ़ा कर लें. 
  10. आखिर में फ्राई की हुई चीज़ मंचूरियन बॉल्स, हरा प्याज और धनिया डालकर मिक्स करें और तुरंत गरमा-गरम परोसें.

​कुकिंग टिप्स-

  • मंचूरियन के लिए सब्जियों का पानी कभी न निचोड़ें. ऐसा करने से सब्जियों का सारा स्वाद और पोषण निकल जाता है.
  • सब्जियों में नमक और मसाले मिलाने के बाद तुरंत मैदा-कॉर्नफ्लोर मिलाकर बॉल्स बना लें. 
  • अगर आप इसे छोड़ देंगे, तो सब्जियां पानी छोड़ देंगी और आपको ज्यादा मैदा मिलाना पड़ेगा जिससे मंचूरियन कड़क हो जाएगा.
  • मंचूरियन बॉल्स के मिक्चर में थोड़ा सा सॉफ्ट बटर जरूर मिलाएं. 
  • ​बॉल्स को हमेशा दो बार फ्राई करें. पहली बार मीडियम आंच पर ताकि वे अंदर तक पकें, और दूसरी बार तेज आंच पर सिर्फ कुछ सेकंड के लिए जिससे वे बाहर से क्रिस्पी हो जाएं.
  • ​मंचूरियन बॉल्स को ग्रेवी में डालने के बाद ज्यादा देर न पकाएं और तुरंत परोसें.

ये भी पढ़ें-  आज क्या बनाऊं: बच्चों से लेकर बड़ों तक, सबको पसंद आएगी कॉफी से बनी ये ठंडी-ठंडी मिठाई, नोट करें रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Manchurian At Home, Manchurian Recipe Hindi, Veg Manchurian In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com