चटनी भारत की वो साइड डिश है जिसे ब्रेकफास्ट से लेकर लंच और डिनर तक में पेयर किया जाता है. क्योंकि चाहे गरमा-गरम समोसे हों, तीखे पकौड़े हों या फिर घर पर बना सैंडविच इन सबका मजा तब तक अधूरा रहता है, जब तक साथ में तीखी और गाढ़ी हरी चटनी न हो. कई बार हम घर पर चटनी बनाते तो हैं, लेकिन वो वैसी गाढ़ी और फ्लफी नहीं बनती जैसी हमें होटल या रेस्टोरेंट में मिलती है. अक्सर घर की चटनी पानी छोड़ देती है या उसका रंग काला पड़ जाता है.
अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो टेंशन न लें. शेफ हरपाल सिंह (Chef Harpal Singh) ने एक बहुत ही सिंपल रेसिपी शेयर की है, जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कैसे बनाएं मूंगफली की हरी चटनी.

कैसे बनाएं मूंगफली की स्वादिष्ट चटनी. (Image NDTV)
कैसे बनाएं मूंगफली की चटनी- (How To Make Peanut Chutney)
सामग्री-
- पुदीने के पत्ते: ½ कप
- धनिया पत्ती: 1 कप (पुदीने से दोगुनी मात्रा)
- हरी मिर्च: 4 पीस
- अदरक: 1 इंच का टुकड़ा
- मूंगफली: ¼ कप
- ठंडा पानी: 2 बड़े चम्मच
- नमक: स्वाद के अनुसार
- काला नमक: ½ छोटा चम्मच (tsp)
- चाट मसाला: 1 छोटा चम्मच (tsp)
- नींबू का रस: ½ नींबू
विधि-
- इस चटनी को बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सी के जार में अच्छे से धुली हुई धनिया पत्ती, पुदीने के पत्ते, 4 हरी मिर्च और 1 इंच अदरक का टुकड़ा डाल लें.
- अब इसमें ¼ कप मूंगफली के दाने डालें. इसके साथ ही 2 चम्मच बिल्कुल ठंडा पानी डाल दें. ठंडा पानी डालने से मिक्सी चलते समय जो हीट (गर्मी) पैदा होती है, उससे चटनी का रंग खराब नहीं होता.
- अब मिक्सी को चलाकर इन सभी चीजों को अच्छे से पीस लें. पीसने के बाद आप देखेंगे कि चटनी काफी गाढ़ी और फ्लफी नजर आ रही है.
- अब जार को खोलें और इसमें स्वाद के अनुसार सफेद नमक, ½ छोटा चम्मच काला नमक, 1 छोटा चम्मच चाट मसाला और आधे नींबू का रस निचोड़ दें.
- सारे मसाले डालने के बाद मिक्सी को एक बार फिर से घुमा लें ताकि सब कुछ आपस में अच्छी तरह मिल जाए.
- आपकी रेस्टोरेंट स्टाइल गाढ़ी, फ्लफी और बेहद स्वादिष्ट मूंगफली वाली हरी चटनी बनकर तैयार है. इसे एक कटोरी में निकालें और अपने पसंदीदा स्नैक्स के साथ एन्जॉय करें.
| कुकिंग टिप्स- |
| 1. शेफ हरपाल बताते हैं कि चटनी बनाते समय पुदीने की मात्रा हमेशा धनिया से आधी रखनी चाहिए. |
| 2. अगर आप पुदीना ज्यादा डाल देंगे, तो चटनी का रंग काला पड़ सकता है. |
| 3. चटनी पीसते समय हमेशा थोड़े से ठंडे पानी या बर्फ के टुकड़ों का इस्तेमाल करें. इससे मिक्सी के ब्लेड्स गर्म नहीं होते और चटनी का फ्रेश हरा रंग बरकरार रहता है. |
| 4. नमक, चाट मसाला और नींबू हमेशा चटनी को एक बार पीसने के बाद ही डालें. इससे चटनी का टेक्सचर अच्छा आता है. |
यहां देखें वीडियो-
ये भी पढ़ें- लौकी का नाम सुनते ही नाक-मुंह बनाते हैं घर के बड़े और बच्चे, तो इस सब्जी को एक बार करें ट्राई मांग मांग के खाएंगे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं