Paneer Pasanda Recipe: घर में कुछ स्पेशल हो या बाहर लंच या डिनर पर जाना हो एक सब्जी जो हमेशा हर मील में शामिल होती है वो होता है पनीर. मटर पनीर हो या शाही पनीर की कोई भी डिश आपके मील को पूरा कर देता है. वेजिटेरियन खाने के मैन्यू में पनीर की कोई न कोई सब्जी जरूर शामिल रहती है. बता दें कि पनीर एक ऐसी सब्जी है जिसे हर किसी चीज के साथ मिलाकर बना लिया जाता है, पालक पनीर से लेकर छोला पनीर तक ना जाने कितनी रेसिपी हैं जो पनीर के साथ बनाई जाती हैं. इन्ही में से एक और सब्जी है जिसको खासा पसंद किया जाता है और वो है पनीर पसंदा. पनीर पसंदा का टेस्ट लाजवाब होता है और इसे हर कोई बहुत ही चाव से खाता है. दरअरसल, पनीर पसंदा की गिनती टेस्टी और रिच सब्जियों में होती है, सबसे अच्छी बात तो यह है कि इसे बनाना बेहद आसान है.
डिनर में बनाएं पनीर की ये लाजवाब रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे घर वाले...
अगर आप भी इस बार किसी खास मौके पर या किसी पार्टी में पनीर की सब्जी बनाने का सोच रही हैं तो इस बार आप पनीर पसंदा को अपने मेन्यु में शामिल कर सकती हैं. आइए जानते हैं पनीर पसंदा बनाने रेसिपी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

पनीर पसंदा बनाने के लिए सामग्री ( Ingredients):
- पनीर – 250 ग्राम
- कॉर्न फ्लोर/अरारोट/मैदा – 2 टेबलस्पून
- काजू – 8-10
- बादाम – 8-10
- पिस्ता कतरन – 1 टी स्पून
- किशमिश – 1 टेबलस्पून
- अदरक पेस्ट– 1 टी स्पून
- टमाटर– 4-5
- क्रीम – 1 कप
- कसूरी मेथी – 1 टी स्पून
- हींग – 1 चुटकी
- जीरा – 1/2 टी स्पून
- धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
- लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
- हल्दी – 1/4 टी स्पून
- गरम मसाला – 1/4 टी स्पून
- हरी मिर्च – 2-3
- हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
- तेल – जरुरत के मुताबिक
- नमक – स्वादानुसार
पार्टी में कुछ हटकर और टेस्टी बनाने का है प्लान तो ट्राई करें ये बेहतरीन स्नैक्स
पनीर पसंदा बनाने की विधि ( Paneer Pasanda Recipe):
- पनीर पसंदा बनाने के लिए सबसे पहले पनीर को अपनी पसंद के अनुसार टुकड़ो में कांट लें. आप चाहें तो पनीर के टुकड़ों को चौकोर और डाइगोनल शेप में भी काट सकती हैं.
- इसके बाद काजू, बादाम को बारीक-बारीक टुकड़ो में काट लें.
- इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, हरा धनिया को काट कर रख लें.
- अब स्टफिंग बनाने के लिए थोड़े से पनीर के टुकड़ो को मैश कर लें. इसके बाद उसमें बारीक कटे काजू, बादाम मिक्स कर दें, अब इसमें किशमिश और हरा धनिया डालकर मिलाएं.
- अब आखिर में इसमें स्वादानुसार नमक डाल दें.
- अब एक कटोरी में कॉर्नफ्लोर/अरारोट लें, उसमें थोड़ा सा पानी डालकर उसका एक गाढ़ा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें. इसके बाद इसमें एक चुटकी नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें.
- अब पनीर के टुकड़ो को बीच में से इस तरह से काटें कि वह नीचे से जुड़ा रहे.
- इसके बाद पनीर के टुकड़े के खुले हुए पार्ट में स्टफिंग भर कर इसको दबाकर एक साइड में रख दें. इसी तरह पनीर के सारे टुकड़ों के साथ करें.
- अब एक कढ़ाही में तेल को गर्म होने के लिए रख दें, उसमें पनीर के बनाए हुए सैंडविच को कॉर्नफ्लोर के घोल में डालकर तेल में डाले और गोल्डन होने तक डीप फ्राई कर के एक प्लेट में निकाल कर रख दें.
- अब मिक्सर में एक टमाटर, हरी मिर्च को डालकर अच्छे से पीस लें. इसके बाद एक कड़ाही में तेल डालकर इसको मीडियम आंच पर गर्म करने के बाद उसमें जीरा और हींग को डालकर भून लें. इसके बाद इसमें अदरक का पेस्ट डालकर कुछ देर के लिए भूनें. कुछ देर बाद इसमें टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से मिक्स करें और पकने के लिए छोड़ दें. इसके साथ ही इसमें गरम मसाला के साथ सारे सूखे मसाले डालकर अच्छे से मिक्स कर के भून लें.
- जब मसाला अच्छी तरह से भुन जाएं और मसाले में से तेल अलग होने लगे तो मसाले में आप क्रीम को डालकर मिक्स कर दें. जब मसाले में उबाल आने लगे तो इसमें 1 कप पानी डालें और मीडियम आंच पर इसको पकाएं. जब ग्रेवी में उबाल आने लगे तो इसमें फ्राई किए हुए पनीर डालकर अच्छे से मिक्स कर दें. अब इसमें ऊपर से गरम मसाला और स्वादानुसार नमक डालकर पकाएं. थोड़ी देर बाद आंच को बंद कर दें और ऊपर से हरा धनिया डालकर गार्निश करें. आपका पनीर पसंदा बनकर तैयार है. इसे नान, पराठा, चपाती या राइस के साथ सर्व करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं