- पनीर मसाला एक टेस्टी रेसिपी है.
- पनीर मसाला रेसिपी को आप डिनर में बना सकते हैं.
- पनीर मसाला एक क्विक डिश है.
Dinner Recipe For New Year: साल 2023 के वेलकम के लिए हम सभी तैयार हैं. नए साल को लेकर हम सभी एक्साइटेड है. दुनिया भर में लोग इस दिन को अपने-अपने तरीके से सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं. नए साल (New Year 2023) के जश्न में हम सभी पार्टी करना पसंद करते हैं. और इसमें एक चीज को कॉमन है वो है फूड. स्नैक्स से लेकर कई तरह के फूड हमारी पार्टी की शान बढ़ाते हैं. लेकिन बात जब डिनर की आती है तो हम सभी कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर अब डिनर में क्या बनाया जाए. तो अगर आप भी अपनी फैमिली को इंप्रेस करने के लिए डिनर में कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं, तो आप पनीर मसाला की रेसिपी (Paneer Masala Recipe) को ट्राई कर सकते हैं. पनीर मसाला एक क्विक और टेस्टी रेसिपी है. तो चलिए बिना किसी देरी के रेसिपी शुरू करते हैं.
सामग्री-
- पनीर
- प्याज
- टमाटर प्यूरी
- अदरक लहसुन का पेस्ट
- हरी मिर्च
- दही
- लाल मिर्च पाउडर
- धनिया पाउडर
- हल्दी पाउडर
- गरम मसाला
- तेजपत्ता
- बड़ी इलाइची
- छोटी इलाइची
- नमक स्वादानुसार
- तेल
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज

कैसे बनाएं पनीर मसाला रेसिपी- How To Make Paneer Masala Recipe At Home:
- सबसे पहले पनीर को टुकड़ों में काट लें. इसमें 2 बड़े चम्मच दही, थोड़ी लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाडडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें.
- पनीर को 10 से 15 मिनट तक मैरीनेट होने दें.
- अब एक कड़ाही में तेल गरम करें और इसमें पनीर के टुकड़ों को हल्का फ्राई कर लें. इन्हें निकालकर एक तरफ रख दें.
- इसके बाद कड़ाही में जरूरत हो तो थोड़ा सा तेल और डालें. इसमें अब बड़ी इलाइची और छोटी इलाइची और इसे हल्का से भूनें.
- अब कददूकस की हुई प्याज डालें.
- प्याज के हल्के गोल्डन ब्राउन होने के बाद इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट भी डालकर भूनें.
- इसमें लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और हल्दी डालकर भूनें अब इसमें टमाटर प्यूरी डालकर इसे भी भूनें.
- इसके साथ इसमें लंबाई में कटी हुई हरी मिर्च भी डाल दें.
- इसमें थोड़ा सा पानी डालें और ग्रेवी को पकाएं.
- इसमें आप अपने हिसाब से ग्रेवी की स्थिरता कर सकते है.
- ग्रेवी के पकने के बाद आंच धीमी कर दें और इसमें पनीर के पीस डालकर मिक्स करें.
- अब इस पर गरम मसाला छिड़के और अच्छे मिलाएं.
- कसूरी मेथी और हरा धनिया डालकर गार्निश करके रोटी, नान या फिर परांठे के साथ पेयर करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं