विज्ञापन

Oil-Free Papad: बिना एक बूंद तेल खर्च करे बनाएं पापड़ कुरकुरा, शेफ पंकज भदौरिया ने बताई ट्रिक

Oil Free Crispy Papad: अगर आप का पापड़ खाने का मन है और आप तेल से परहेज करना चाहते हैं, तो हम यहां आपको बता रहे हैं शेफ पंकज भदौरिया की बताई हुई एक आसान ट्रिक.

Oil-Free Papad: बिना एक बूंद तेल खर्च करे बनाएं पापड़ कुरकुरा, शेफ पंकज भदौरिया ने बताई ट्रिक
How To Make Oil Free Crispy Papad
Pexels

How To Make Papad Crispy Without Oil: पापड़ भारतीय खाने की थाली का ऐसा हिस्सा है जो साधारण भोजन का स्वाद बढ़ा देता है. दाल-चावल हो, खिचड़ी हो या फिर शाम की हल्की भूख, पापड़ का कुरकुरापन हर किसी को पसंद आता है. हालांकि ज्यादातर लोग पापड़ को तलकर खाते हैं, जिसके लिए तेल की जरूरत पड़ती है. ऐसे में जो लोग वजन को कंट्रोल करना चाहते हैं या कम तेल वाला भोजन पसंद करते हैं, वे अक्सर पापड़ खाने से बचते हैं. अगर आप भी उन्हीं लोगों में शामिल हैं, तो यह आसान किचन ट्रिक आपके बहुत काम आ सकती है. मास्टरशेफ इंडिया विजेता शेफ पंकज भदौरिया ने एक ऐसा तरीका बताया है जिससे बिना एक बूंद तेल के भी पापड़ को कुरकुरा बनाया जा सकता है.

क्या है यह ट्रिक?

शेफ पंकज भदौरिया द्वारा बताई गई इस ट्रिक में पहले आपको एक कढ़ाही को गैस पर चढ़ाना है फिर उसमें नमक डालना है. फिर आपको मध्यम फ्लेम पर बारी-बारी से सारे पापड़ों को फ्राई करना है. इस प्रक्रिया में तेल की जरूरत नहीं पड़ती और पापड़ भी पूरी तरह कुरकुरा बनता है.

 देखें वीडियो-

क्यों है यह तरीका बेहतर?

इस तरीके की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें एक्स्ट्रा ऑयल नहीं लगता. इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा कम जाती है और पापड़ का स्वाद भी बना रहता है. जो लोग फिटनेस पर ध्यान देते हैं या कम तेल वाला भोजन खाना चाहते हैं, उनके लिए यह तरीका अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसके अलावा इस ट्रिक में तेल वाली कढ़ाही या बर्तन साफ करने का झंझट भी नहीं रहता है.

अगर आप रोजमर्रा के खाने में छोटे-छोटे हेल्दी बदलाव करना चाहते हैं, तो यह ऑयल-फ्री पापड़ ट्रिक जरूर आजमाएं. 

यह भी पढ़ें- Muskmelon Sharbat Recipe: चिलचिलाती गर्मी में शरीर को रखेगा ठंडा, मिनटों में बनाएं खरबूजे का शरबत

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com