विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2022

सिर्फ एक मिनट में बनाएं नींबू शिकंजी बनाने के लिए सीक्रेट नींबू शिकंजी मसाला

नींबू शिंकजी एक ऐसा ड्रिंक रहा है जो हमेशा से हम सबका फेवरेट रहा है. यह बनाने में काफी आसान होता है और पीने में काफी मजेदार.

सिर्फ एक मिनट में बनाएं नींबू शिकंजी बनाने के लिए सीक्रेट नींबू शिकंजी मसाला
  • यह बनाने में काफी आसान होता है.
  • यह एक किफायती और हेल्दी ड्रिंक है.
  • बाजार में भी बहुत ही कम कीमत पर आसानी से मिल जाता है.

गर्मियां आते ही हम सभी को ठंडे और रिफ्रेशिंग ड्रिंक बहुत ही अच्छे लगते है. ज्यादातर घरों में दोपहर के समय खाने के साथ लोग छाछ या लस्सी पीना पसंद करते हैं. छाछ और लस्सी एक पारंपरिक पेय हैं, इन दोनों के चीजों के अलावा भी मिल्कशेक, स्मूदी या अन्य ड्रिंक्स मौजूद हैं जिन्हें आजकल पार्टी या शादियों में खूब सर्व किया सर्व किया जाता है. मगर नींबू शिंकजी एक ऐसा ड्रिंक रहा है जो हमेशा से हम सबका फेवरेट रहा है. यह बनाने में काफी आसान होता है और पीने में काफी मजेदार. साधारण सी सामग्री से बनने वाला यह ड्रिंक मिनटों में आपको तरोताजा महसूस कराता है. यह एक किफायती और हेल्दी ड्रिंक है, तभी तो आपको सड़क किनारे और बाजार में भी बहुत ही कम कीमत पर आसानी से मिल जाता है.

Weekend Special: अपने ब्रेकफास्ट को बनाएं मजेदार इस इंस्टेंट ओट्स डोसा रेसिपी के साथ- Video Inside

आपमें से बहुत से लोग होंगे जो अपनी पसंदीदा दुकानों के पर जाकर मसाला नींबू शिकंजी का लुत्फ लेते होंगे. कई बार आपने घर पर वैसी ही मसाला नींबू शिकंजी बनाने की कोशिश भी की होगी लेकिन, उसमें वैसा स्वाद नहीं मिल पाता. तो ऐसी क्या कमी रह जाती है कि आप घर पर अपनी फेवरेट दुकान वाली शिकंजी बनाने से चूक जाते है. हम यहां आपके लिए बढ़िया शिकंजी मसाला की रेसिपी लेकर आए है, जिसे यूट्यूबर शेफ पारुल ने अपने यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया है. इस वीडियो में उन्होंने शिकंजी मसाला तैयार करने की रेसिपी शेयर की है, जिसे आप कुछ ही मिनटों मं तैयार कर सकते है और एक नहीं बल्कि चार मजेदार शिकंजी तैयार कर सकते हैं.

एक महिला ने बनाई अनोखी 'लावा इडली, इंटरनेट पर लोग हुए विभाजित

आपको बस, भुना जीरा, सिम्पल जीरा, काला नमक, सफेद नमक, कालीमिर्च और छोटी इलाइजी जैसी चीजों को एक साथ मिलाकर बिल्कुल महीन पाउडर के रूप में पिसना है. इस शिकंजी मसाला पाउडर को आप एक साल तक स्टोर करके रख सकते हैं. इसके बाद आप अपनी छाछ, रायता या नींबू पानी में बस एक छोटा चम्मच यह मसाला मिलाएं और बढ़िया स्वाद पाए. इस वीडियो में पारुल ने वॉटर मेलन पंच, मैंगों शिकंजी और नींबू सोडा जैसी खास रेसिपीज को भी शेयर किया है, यह सभी ड्रिंक्स आपकी इस बार की गर्मियों को मजेदार बनाने के लिए काफी हैं.

नींबू शिकंजी मसाला बनाने के लिए वीडियो देखें:

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nimbu Shikanji Masala, Nimbu Shikanji Masala Recipe, Nimbu Shikanji Masala Video, Shikanji Masala, Shikanji Masala Recipe, नींबू शिंकजी
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com