विज्ञापन

बिना खोले एग्जॉस्ट फैन साफ करने का जुगाड़, 20 रुपए खर्च कर नए जैसा चमचमा जाएगा Exhaust Fan

Kitchen Exhaust FanCleaning Tips: अगर आपके किचन की चिमनी में भी चिकनाई और धूल जमकर वो काली पड़ गई है और दिखने में बेहद गंदी लग रही है तो आप इन ट्रिक्स की मदद से उसको मिनटों में साफ कर सकते हैं.

बिना खोले एग्जॉस्ट फैन साफ करने का जुगाड़, 20 रुपए खर्च कर नए जैसा चमचमा जाएगा Exhaust Fan
Kitchen Exhaust Cleaning Tips: किचन के एग्जॉस्ट को कैसे साफ करें? ( AI Image)

How to Clean Exhaust Fan Grease: किचन और बाथरूम में लगे एग्जॉस्ट फैन घर की बदबू, धुआं और नमी को बाहर निकालने का काम करते हैं. जिस वजह से इनके पंखों पर धूल जम जाती है. वॉशरूम वाला फैन को आसानी से साफ हो जाता है, लेकिन जब किचन वाले एग्जॉस्ट फैन की बात आती है तो इसमें जमा धूल और चिकनाई को साफ करना बेहद मुश्किल हो जाता है. धूल और नमी की वजह से फैन की स्पीड भी स्लो हो जाती है. ऐसे में इसमें जमी चिपचिपी गंदगी को साफ करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है. 

कई लोग इस वजह से इस फैन को साफ करने से पहले ज्यादा सोचते हैं क्योंकि उनको लगता है कि इसके लिए पूरा फैन खोलकर बाहर निकालना पड़ेगा. जबकि सच ये है कि कुछ आसान DIY ट्रिक्स को फॉलो कर के आप एग्जॉस्ट फैन को बिना खोले भी काफी हद तक साफ कर सकते हैं. 

बिना खोले एग्जॉस्ट फैन कैसे साफ करें ( Exhaust Fan Cleaning Hacks)

बिना खोले एग्जॉस्ट फैन साफ करने का तरीका.

बिना खोले एग्जॉस्ट फैन साफ करने का तरीका.
Photo Credit: AI

विनेगर और बेकिंग सोडा का कमाल

Cleaning Tips: विनेगर और बेकिंग सोडा चिकनाई दूर करने के लिए बेस्ट कॉम्बिनेश्स में से एक है.

Cleaning Tips: विनेगर और बेकिंग सोडा चिकनाई दूर करने के लिए बेस्ट कॉम्बिनेश्स में से एक है.

विनेगर और बेकिंग सोडा चिकनाई और गंदगी के दुश्मन बोते हैं. अगर आपकेफैन में भी बहुत ज्यादा चिकनाई और गंदगी जमी हुई है तो ये कॉम्बिनेशन आपके काफी काम आ सकता है. इसके लिए आप सबसे पहले एक स्प्रे बोतल में थोड़ा सा गुनगुना पानी लें और उसमें विनेगर और एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें. अब इस मिश्रण को अच्छे से हिलाएं और फैन के ब्लेड और जाली पर अच्छे से स्प्रे करें. 

स्प्रे करने के बाद लगभग 10 मिनट के लिए इसे ऐसे ही लगाकर छोड़ दें, कुछ देर बाद ये गंदगी ढीली पड़ जाएगी. इसके बाद पुराने टूथब्रश या माइक्रोफाइबर कपड़े की मदद से धीरे-धीरे पंखे को साफ करें. इस विनेगर और बेकिंग सोडा के मिक्स को डालने के बाद पंखों पर जमी चिकनाई आसानी से साफ हो जाएगी. आखिर में इसे सूखे कपड़े से पोंछ दें.

फोम क्लींजर या शेविंग फोम 

अगर आपके घर में विनेगर नहीं है तो शेविंग फोम भी आपके काम आ सकता है. इसके लिए आप फैन की जाली और पंखों पर शेविंग फोम लगाकर इसे 5 से 7 मिनट के लिए छोड़ दें. फोम एग्जॉस्ट में लगी गंदगी को ढीला करने में मदद करता है. अब सूखे कपड़े या टिश्यू की मदद से इसे साफ करें. आखिर में हल्के गीले कपड़े से पोछकर साफ कर लें. 

कितने दिन में करनी चाहिए सफाई?

अगर आपका एग्जॉस्ट फैन किचन में लगा है तो महीने में कम से कम एक बार सफाई करना बेहतर रहता है. वहीं बाथरूम वाले फैन को 2 से 3 महीने में साफ किया जा सकता है. 

ये भी पढ़ें: किचन चिमनी पर जमी सालों की चिकनाई को झट से साफ कर देगा ये 10 रुपये वाला हैक

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com