Honey With Milk Benefits: दूध पीना तो लगभग सभी को पसंद होता है. कुछ लोग दूध को चीनी मिलाकर पीना पसंद करते है, तो कुछ लोग दूध को बिना चीनी के ही पीना पसंद करते है. खैर जिन लोगों को दूध में मिठास बढ़िया नहीं लगती है, उनके लिए तो नहीं, लेकिन जिन्हें मीठा दूध अच्छा लगता है, वो अगर चीनी की जगह दूध में शहद मिलाकर पिएंगे, तो दूध का टेस्ट बढ़ ही जायेगा साथ ही शहद और दूध का मिलाप शरीर को बीमारियों से निजात दिलाने के साथ वजन को भी कंट्रोल में रखने में मदद कर सकता है.
दूध में शहद मिलाकर पीने के फायदेः
शहद में बहुत सारे एन्टीऑक्सीडेंट गुण होते है, वहीं दूध में भी लैक्टिक एसिड, प्रोटीन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए जब दूध में शहद मिलाकर पिया जाता है, तो यह मिश्रण किसी मेडिसिन से कम नहीं माना जाता.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
1. स्किन पर ग्लोः
चेहरे पर ग्लो पाने के लिए लोग तमाम तरह के जतन करते है, बहुत सारे कॉस्मेटिक का उपयोग करते है, फिर भी फेस पर नेचुरल ग्लो नहीं आ पाता है, लेकिन दूध में शहद मिलाकर पीने से चेहरे में ग्लो लाया जा सकता है.
Vitamins For Skin: डाइट में शामिल करें विटामिन से भरपूर ये फूड, मिलेगी हेल्दी और ग्लोइंग स्किन

दूध में शहद मिलाकर पीने से चेहरे में ग्लो लाया जा सकता है.
2. वजनः
आजकल मोटापा एक बड़ी समस्या बन गया है, मोटापे को कम करने के लिए लोग क्या नहीं करते है. लेकिन क्या आपको पता है दूध में शहद मिलाकर पीने से भी वजन कम होता है. क्योंकि शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते है जो शरीर के वजन को कंट्रोल में रखने में मदद कर सकते है.
3. तनावः
गर्म दूध के साथ शहद मिलाकर पीने से तनाव को कंट्रोल किया जा सकता है. शहद नसों के लिए तो लाभकारी होता ही है, साथ ही दिमाग को भी शान्त रखता है. दूध हड्डियों को मजबूत बनाता है. रिसर्च बताते है जो व्यक्ति नियमित रूप से दूध - शहद का सेवन करते है उनमें तनाव कम देखा जा सकता है.
4. इम्यून पावरः
दूध और शहद का कॉम्बिनेशन शरीर के इम्यून पावर को बढ़ाता है, दूध में मौजद प्रोटीन - कैल्शियम और शहद में मौजूद रोगाणुरोधी गुण मिलकर शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं.
5. झुर्रियांः
कई ब्यूटीशियन सलाह देते है, कि दूध और शहद का फेस मास्क चेहरे पर जमा गंदगी को हटा देता है और इस मास्क के उपयोग से चेहरे की झुर्रियों को कम किया जा सकता है.
6. सांस संबंधीः
दूध के साथ शहद मिलाकर पीने से सांस संबंधी परेशानियां नहीं होती है. हेल्थ एक्सपर्ट, जिन लोगों को सांस से संबंधित बीमारी होती है उन्हें दवा के साथ ही दूध शहद पीने की सलाह देते हैं.
7. प्रेग्नेंसीः
प्रेग्नेंसी के दौरान दूध में शहद मिलाकर पीने के बहुत फायदे है. इन दोनों को मिलाकर पीने से गर्भ में पल रहे शिशु को मां के माध्यम से सही आहार मिल सकता है.
Breastfeeding Week : बच्चे को ऊपर का दूध पिलाना गलत है? डॉ. नुपूर गुप्ता से जानें हर सवाल का जवाब
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
Tasty Snacks: चाय के साथ कुछ टेस्टी स्नैक्स की है तलाश तो ट्राई करें ये रेसिपीज
Schezwan Chilli Potato: घर पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट शेजवान चिली पोटैटो- Recipe Inside
Paneer Manchurian: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं रेस्टोरेंट-स्टाइल पनीर मंचूरियन
Sawan Somwar 2021: व्रत में कुछ हेल्दी और टेस्टी की है तलाश तो ट्राई करें ये 10 आसान रेसिपीज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं