- हल्दी में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार हैं
- लौंग के तेल की मालिश करने से एड़ियों के दर्द से राहत मिल सकती है.
- अदरक का काढ़ा पीने से एड़ियों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है.
Home Remedies For Heel Pain: बहुत से लोग एड़ियों में दर्द होने की शिकायत करते हैं. आपको बता दें कि एड़ियों में दर्द होने की एक वजह हील पहनना भी हो सकता है. इसके अलावा एड़ी में दर्द की वजह वजन बढ़ना, लंबे समय तक खड़े रहना, नए व्यायाम या शारीरिक गतिविधि भी हो सकती हैं. कई बार एड़ियों का दर्द इतना बढ़ जाता है कि पैरों के निचले हिस्से में असहनीय दर्द और जलन होने लगती है. ज्यादा देर तक खड़े रहने पर दर्द, पैरों के तलवे में जकड़न या कड़ापन, हल्की सूजन, तलवे या एड़ी का उठा होना महसूस होता है. एड़ियों में दर्द होने का एक कारण कैल्शियम की कमी भी हो सकती है. कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द होता है और हड्डियां कमजोर होती है. लेकिन आपको बता दें कि एड़ियों के दर्द से राहत पाने के लिए आप घरेलू उपायों को अपना सकते हैं. कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे हैं जो एड़ियों के दर्द से राहत दिला सकते हैं. तो चलिए आज हम आपको ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं जो एड़ियों के दर्द से छुटकारा दिला सकते हैं.
एड़ियों के दर्द से राहत दिला सकते हैं ये घरेलू उपायः
1.अदरक का काढ़ाः
अदरक को स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है. आपको बता दें कि एड़ियों के दर्द से राहत दिलाने में भी मददगार हैं अदरक. अदरक का काढ़ा पीने से एड़ियों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Remedies For Immunity: इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए इन चार चीजों का करें सेवन!

अदरक का काढ़ा पीने से एड़ियों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है. Photo Credit: iStock
2. लौंग का तेलः
लौंग में दर्द निवारक तत्व पाए जाते हैं. लौंग के तेल की मालिश करने से एड़ियों के दर्द से राहत मिल सकती है. पैरों में किसी भी तरह का दर्द होने पर लौंग के तेल की मालिश फायदा पहुंचा सकती है.
3. हल्दी का इस्तेमालः
हल्दी को मसाले के रूप में सब्जी के स्वाद को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन को कम करने में मददगार हैं. हल्दी वाला दूध पीने से शरीर के दर्द से छुटकारा मिल सकता है.
4. सरसों के बीजः
सरसों के बीजों को तेल बनाने और मसाले के रूप में तड़के के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आपको पता है कि सरसों के बीजों से एड़ियों के दर्द से छुटकारा पाया जा सकता है. आप सरसों के बीज को आधी छोटी कटोरी लेकर पीस लें. इनको गर्म पानी की बाल्टी में मिला लें. इस पानी में अपने पैरों को 12 से 16 मिनट के लिए डाल कर रखें, ऐसा करने से एड़ियों के दर्द में राहत मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें.
अगर आप भी खाना चाहते हैं कुरकुरे स्नैक्स तो आज़माएं ये 6 मजेदार रेसिपीज
Folic Acid Sources: फोलिक एसिड की कमी को पूरा करने के लिए इन 6 चीजों को डाइट में करें शामिल!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं