Holi Leftover Foods: होली का त्योहार खत्म हो गया है लेकिन इस खास दिन के लिए बने हुए खास पकवान खत्म नहीं हो पाते हैं. ऐसे में आपके और हमारे सभी के घरों में गुजिया से लेकर के ठंडाई, मिठाई, समोसा और जो भी चीजें बच गई हैं उनको फेंकने का मन नहीं करता है क्योंकि इन सबको बनाने में आपने बहुत मेहनत की होती है. अगर आपकी भी होली पार्टी के बाद बचे हुए खाने को कैसे इस्तेमाल करें इस बारे में सोच रहे हैं तो आज हम आपको बताएंगे होली के लेफ्टओवर फूड को इस्तेमाल करने का स्मार्ट तरीका.
होली पर बची हुई डिशेज को कैसे करें इस्तेमाल

गुजिया
गुजिया के बिना होली के बारे में तो सोचा ही नहीं जा सकता है. अगर आपने भी गुजिया बनाई हैं और वो बच गई हैं तो आप गुजिया के टेस्टी पुडिंग बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप सारी गुजिया को हाथ से तोड़कर चूरा बना लीजिए. अब इनको दूध, इलायची पाउडर और चीनी मिलाकर के बेक कर दीजिए. इसको आप ड्राई फ्रूट्स, केसर से गार्निश कर दें.
ये भी पढ़ें: Leftover Chapati Recipe: रात की बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी क्रिस्पी रोल, नोट करें रेसिपी
ठंडाई
अगर आपने भी होली पर ठंडाई बनाई है और वो बच गई है तो आप उसके आइस क्यूबस जमा कर के रख दें. फिर कभी भी आपको जब भी कोई ड्रिंक बनाना है तो आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
बेसन लड्डू
बेसन के लड्डुओं को आप क्रश कर के दूध या दही के साथ मिक्स करें और मिठास के लिए इसमें शहद मिलाएं और आइस क्यूब्स मिलाकर एक प्रोटीन रिच ड्रिंक तैयार कर सकते हैं. ये ब्रेकफास्ट के लिए परफेक्ट स्मूदी और क्विक स्नैक का काम करेगी.
समोसा
समोसा गरमा-गरम खाने में ही मजा आती है. ऐसे में आप बचे हुए समोसा से चाय बनाकर तैयार कर सकते हैं. इसके लिए आप समोसे को क्रश करें और उसमें उबले आलू, दही, चटनी और सेव डालकर चाट तैयार कर सकते हैं. ऊपर से सेव और अनार डालकर गार्निश करें.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं