विज्ञापन

Leftover Chapati Recipe: रात की बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी क्रिस्पी रोल, नोट करें रेसिपी

Yummy Treats With Leftover Chapati: हम आपके साथ एक ऐसी आसान और टेस्टी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो आप रात की बची हुई रोटियों से बना सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होगी, बल्कि एक बेहतरीन हल्का नाश्ता भी बन सकती है.

Leftover Chapati Recipe: रात की बची हुई रोटी से बनाएं टेस्टी क्रिस्पी रोल, नोट करें रेसिपी
Raat ki Bachi hui Roti ka kya Karen?

Yummy Treats With Leftover Chapati: कई बार रात को बनी हुई रोटियां बच जाती है, जिसे अक्सर हम बांसी समझकर फेंक देते हैं. अगर आप भी ऐसा ही करते हैं, तो अब से यह करने की जरूरत नहीं पड़ेगी क्योंकि हम आपके साथ एक ऐसी आसान और टेस्टी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं, जो आप रात की बची हुई रोटियों से बना सकते हैं. यह न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होगी, बल्कि एक बेहतरीन हल्का नाश्ता भी बन सकती है. यहां जानें इसे बनाने की सामग्री और विधि क्या है.

सामग्री:

  • बची हुई रोटियां 
  • बसेयन 
  • पानी
  • अदरक 
  • लहसुन
  • हरी मिर्च 
  • जीरा 
  • हींग
  • हल्दी पाउडर 
  • लाल मिर्च पाउडर 
  • गरम मसाला
  • धनिया पाउडर 
  • अजवाइन 
  • तिल 
  • चीनी 
  • नींबू का रस 
  • धनिया पत्ती 
  • नमक 
  • तेल 

बनाने की विधि:

घर पर बची हुई रोटियों से स्वादिष्ट रोल बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक बड़े बर्तन में बेसन और पानी डालकर घोल तैयार कर लें. इस घोल को तब तक फेंटें जब तक वो हल्का फूल हुआ न हो जाए. अब अदरक, लहसुन की कालियां, जीरा, हरी मिर्च और एक चुटकी नमक को ब्लेंडर में डालकर एक पेस्ट तैयार कर लें. जो घोल आपने तैयार किया है, उसमें ब्लेंड किया हुआ पेस्ट मिला दें. अब इसमें स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अजवाइन, गरम मसाला और नमक मिला दें. अब रोल बनाने की तैयारी शुरू कर दें. अब एक-एक करके रोटी लें उसपर इस घोल को अच्छी तरह फैला दें. 

अब एक पैन लें उसमें 3 से 4 कप पानी डालकर उबाल लें. उसमें छेद वाली प्लेट रखें और तेल से चिकना कर लें. प्लेट पर रोटी रोल रखें और ढककर कम से कम 12 से 15 मिनट तक भाप में पका लें. जब लगे रोटी अच्छी तरह से पक चुकी है गैस बंद कर दें और ठंड होने के बाद उसे टुकड़ों में काट लें. अब तवे पर तेल गरम करें और रोटी रोल हल्की आंच पर हल्का कुरकुरा होने तक दोनों तरह से सेंके. इसके बाद इसे किसी भी अपनी पसंदीदा चटनी के साथ परोसें. 

Latest and Breaking News on NDTV

इसे भी पढ़ें: Char Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा का प्लान है? कब खुलेंगे कपाट, रजिस्ट्रेशन, रूट और जरूरी नियम पहले जान लें, Explainer Guide

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com