- सर्दियों का मौसम हरी पत्तेदार सब्जियों से भरा होता है.
- मूली भी इस मौसम की इन सभी लाजवाब सब्जियों में से एक है.
- कच्चा खाने के साथ इससे विभिन्न तरह के व्यंजन बनाते हैं .
सर्दियों का मौसम हरी पत्तेदार सब्जियों से भरा होता है. पालक, मेथी, शलगम और सरसों जैसी सब्जियों से हमारी पेंट्री भरी होती है. मूली भी इस मौसम की इन सभी लाजवाब सब्जियों में से एक है. इसका हल्का तीखा और मीठा स्वाद हमें अक्सर लुभाता है, कच्चा खाने के साथ इससे विभिन्न तरह के व्यंजन बनाते हैं जो हमारे भोजन में स्वाद के साथ पोषण भी जोड़ते हैं. मूली छोटी, गोल से लंबे आकार में भी होती हैं, इसके अवाला यह लाल, सफेद, गुलाबी या बैंगनी हो सकती है. मूली की सब्जी, परांठा, अचार और सलाद इससे बनने वाले बेहतरीन व्यंजनों की लिस्ट में शामिल हैं. स्वादिष्ट होने के अलावा इस सब्जी के अनेक फायदे भी हैं.
इन टिप्स के साथ बनाने पर महीने भर खराब नहीं होगी आपकी लहसुन की चटनी
उदाहरण के लिए, मूली वास्तव में हमारे लीवर और पेट को साफ करने में मदद करती है, इस तरह यह डिटॉक्सीफाइ करती है, पीलिया के इलाज के लिए सबसे लंबे समय से काली मूली और इसकी पत्तियों का उपयोग किया जाता रहा है क्योंकि यह एक्ट्रा बिलीरुबिन से छुटकारा दिला सकती है. अपने इसी गुण के कारण यह हमारे ब्ल्ड को प्योरिफाइ करने में भी मदद करती है. वे हाइपोथायरायडिज्म को भी नियंत्रण में रखते हैं, जिसके लिए इसके सल्फर कॉटेंट को धन्यवाद है. मूली खाने के अन्य लाभों को जानने के लिए आगे पढ़ें:
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मूली से जुड़े अन्य फायदों के लिए यहां देखें:
1. आरबीसी को बचाता है: मूली हमारी लाल रक्त कोशिकाओं को होने वाले नुकसान को नियंत्रित करने के लिए जानी जाती है, और इस प्रक्रिया में ब्लड में ऑक्सीजन की आपूर्ति भी बढ़ाती है.
2. फाइबर से भरपूर: अगर आप इसे अपने दैनिक सलाद सेवन के हिस्से के रूप में खाते हैं, तो बेशक मूली आपके सिस्टम को पर्याप्त मात्रा में फाइबर देने में मदद करती है, जिससे आपके पाचन में सुधार होता है. यह पित्त उत्पादन को भी नियंत्रित करती है, आपके लिवर और गॉल ब्लैडर की सुरक्षा करता है, और पानी की देखभाल के लिए भी बहुत अच्छी है.
3. ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करता है: मूली आपके शरीर को पोटेशियम भी प्रदान करती है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकती है और आपके ब्लड फलो को भी कंट्रोल में रख सकती है, खासकर आप हाई ब्लड प्रेशर से पीड़ित हैं.
4. इम्युनिटी को बढ़ाता है: मूली में उच्च विटामिन सी होने के कारण यह आपको सामान्य सर्दी और खांसी से बचा सकता है और आपकी बुनियादी इम्युनिटी सिस्टम में सुधार कर सकता है. लेकिन आपको इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए. यह हानिकारक मुक्त कणों के विकास, सूजन और जल्दी उम्र बढ़ने को भी नियंत्रित करता है.
5. मेटाबॉलिज्म फ्रेंडली: यह जड़ वाली सब्जी न सिर्फ आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छी है, बल्कि यह एसिडिटी, मोटापा, गैस्ट्रिक समस्याओं और मतली जैसी परेशानी को ठीक करने में भी मदद करती है.
6. नूट्रीयंट में हाई: लाल मूली में विटामिन ई, ए, सी, बी6 और के होता है. इसके अलावा इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर, जिंक, पोटैशियम, फॉस्फोरस, कॉपर, कैल्शियम और आयरन भी मौजूद होता है जो हमारे शरीर को अच्छी कार्यशील स्थिति में रखने के लिए जाना जाता है.
7. हाइड्रेशन के लिए अच्छी: अगर आप गर्मियों में मूली का सेवन थोड़ा ज्यादा करते हैं, तो ऐसा शायद इसलिए है क्योंकि इसमें पानी की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह शरीर को हाइड्रेट रखती है.
वीकेंड पर लंच या डिनर के बनाएं टेस्टी अमृतसरी पनीर- Recipe Inside
डिस्केलेमर: सलाह सहित यह सामग्री सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने स्वयं के चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं