विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2025

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं सर्दियों में मिलने वाली 5 सब्जियां, लंबे समय तक नहीं लगेगा नजर का चश्मा

Vegetables For Eyesight: सर्दियों में मिलने वाली कई सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं. इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाते हैं.

आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए खाएं सर्दियों में मिलने वाली 5 सब्जियां, लंबे समय तक नहीं लगेगा नजर का चश्मा
Best Vegetables for Eyesight: कुछ सब्जियां आंखों की रोशनी बढ़ाने में बेहद मददगार हो सकती है.

How To Improve Eye Vision: हम अक्सर अपनी छोटी-छोटी दिक्कतों को नजरअंदाज कर देते हैं. फिर वहीं चीजें जब बाद में बड़ी हो जाती हैं, तो परेशान होने लगते हैं. आंखों की रोशनी को कमजोर होना भी इसी कड़ी का हिस्सा है. पहले हम अपने खानपान पर ध्यान नहीं देते हैं और जब बाद में नजर का चश्मा लगाने की नौबत आ जाती है, तो फिर डॉक्टर के चक्कर काटते हैं. आजकल कई कारणों से कम उम्र के लोगों को भी चश्मा लगाना पड़ रहा है. आंखों की रोशनी कमजोर होने से बहुत लोग परेशान हैं और आंखों से चश्मा हटाने के उपाय तक तलाशते हैं. आंखें हमारे शरीर का सबसे जरूरी हिस्सा हैं और इनकी देखभाल करना बेहद जरूरी है. सर्दियों में मिलने वाली कई सब्जियां पोषण से भरपूर होती हैं और आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हो सकती हैं. इन सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो आंखों की सेहत को बेहतर बनाते हैं.

आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार सब्जियां | Vegetables That Help Improve Eyesight

1. गाजर (Carrot)

गाजर आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है. इसमें विटामिन ए और बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो रेटिना की सेहत के लिए फायदेमंद होता है. यह न सिर्फ आंखों की थकान कम करता है, बल्कि रात्रि अंधता (Night Blindness) को भी रोकने में मदद करता है.

2. पालक (Spinach)

पालक में ल्यूटिन और ज़ेक्सैन्थिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो आंखों की सेहत को बनाए रखते हैं. ये फूड्स आंखों को हानिकारक यूवी किरणों और प्रदूषण से बचाते हैं. इसके अलावा, पालक में आयरन और विटामिन सी भी होता है, जो आंखों की कोशिकाओं को पोषण प्रदान करता है.

यह भी पढ़ें: लटकने लगी है आपकी स्किन, तो अपनाएं ये कारगर घरेलू उपाय, आएगी चेहरे पर कसावट

3. मटर (Green Peas)

हरी मटर सर्दियों में आसानी से उपलब्ध होती है और इसमें जिंक, विटामिन सी और विटामिन ई पाया जाता है. ये पोषक तत्व आंखों की मांसपेशियों को मजबूत बनाते हैं और आंखों की रोशनी को बेहतर रखते हैं. मटर में पाए जाने वाले पोषक तत्व रेटिना को डैमेज होने से बचाते हैं.

4. बथुआ (Chenopodium)

बथुआ एक पौष्टिक पत्तेदार सब्जी है, जिसमें विटामिन ए, ल्यूटिन और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यह आंखों के सूखेपन को कम करता है और दृष्टि को तेज करता है. बथुआ सर्दियों में बहुत ही आसानी से उपलब्ध होता है और इसे सब्जी या पराठे के रूप में खाया जा सकता है.

5. शकरकंद (Sweet Potato)

शकरकंद में बीटा-कैरोटीन भरपूर मात्रा में होता है, जो विटामिन ए का एक बेहतरीन स्रोत है. यह आंखों की कोशिकाओं को पोषण देता है और दृष्टि को सुधारता है. शकरकंद में मौजूद अन्य पोषक तत्व आंखों में होने वाले इंफेक्शन और ड्राईनेस को भी कम करते हैं.

यह भी पढ़ें: पीले दांतों को चमकाना चाहते हैं, तो टूथपेस्ट में ये चीज मिलाकर करें ब्रश, मोती जैसे साफ दिखने लगेंगे आपके दांत

इन सब्जियों को अपने भोजन में शामिल करने से आंखों की रोशनी बेहतर हो सकती है. इन्हें कच्चा, उबला या सलाद के रूप में खाएं और अपनी डाइट को संतुलित बनाएं. इसके अलावा, आंखों की रोशनी को बनाए रखने के लिए पर्याप्त पानी पिएं आंखों को आराम दें और स्क्रीन टाइम को कंट्रोल करें.

Watch Video: डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं ये बड़े बदलाव

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Best Vegetables For Eyesight, Vegetables To Improve Eye Vision, How To Increase Eye Vision Naturally, Ankhon Ki Roshni Badhane Ke Upay, Ankhon Ki Roshni Badhane Wali Sabjiya, Foods For Better Eyesight, Winter Vegetables For Eyesight, Home Remedies For Better Eyesight, Vegetables Rich In Vitamin A, Natural Ways To Improve Eye Health, Gajar For Eyesight, Spinach Benefits For Eyes, Matar For Better Vision, Healthy Foods For Eyes In Winter, Shakarakand For Eyesight Improvement, Pattagobhi For Eye Health, Vision Boosting Vegetables, Tips To Improve Eyesight Naturally, Lutein-Rich Vegetables For Eyes, Beta-Carotene Foods For Vision
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com