Street Foods Of India: भारतीय स्ट्रीट फूड के स्वाद, खुशबू का कोई तोड़ नहीं है. आलू चाट, चाट-पकौड़े, समोसा, फेल, आलू टिक्की, गोलगप्पा सहित दर्जनों स्ट्रीट फूड ऐसे हैं जिनका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है. इन स्ट्रीट फूड का स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने के बाद इनसे मन नहीं भरता है. अपना देश विविधता के लिए जाना जाता है. भारत के 28 प्रदेश और 8 केंद्र प्रशासित प्रदेशों में बोली-भाषा, सांस्कृति के साथ खाने में भी विविधता है. भारत के हर शहर में कुछ न कुछ खास है. मसलन, मुंबई को वड़ा पाव तो दिल्ली को समोसे और कोलकाता को काठी रोल के लिए जाना जाता है. कहीं स्ट्रीट फूड को खुली लौ पर ग्रिल किया जाता है तो कहीं डीप फ्राई कर पकाया जाता है, कोई डिश ठंडी खाई जाती है तो कोई डिश सड़कों के किनारे नुक्कड़ पर तो कहीं लंबी लाइन में खड़े होकर, सबका स्वाद एक से बढ़कर एक.
यहां हम आपको देश के उन 15 स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड के बारे में बता रहे हैं, जिनका नाम लेते ही मुंह में पानी आ जाता है और खाने की इच्छा तेज हो जाती है.
-
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
NDTV World Summit 2026 | भारत पर साइबर अटैक का खतरा कितना बड़ा? Microsoft के निकोलस बट्स ने बताया -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
देशभर में पाए जाने वाले 15 स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड (15 Delicious Street Foods From Around India)
दिल्ली के फेमस स्ट्रीट फूड (street food of delhi )
चाटः दिल्ली के चाट के क्या कहने. यहां चाट की कई वैराटी मिलती है, जो स्वाद में थोड़ी तीखी, थोड़ी मीठी और थोड़ी चटपटी होती हैं. चाट पापड़ी से लेकर, आलू टिक्की, दौलत की चाट, दही भल्ले, भल्ले-पापड़ी.

मुंबई के स्ट्रीट फूड (street food of mumbai)
बांबे सैंडविच: बांबे सैंडविच किचन के बेसिक मसालों से बनाया जाता है. इसमें व्हाइट ब्रेड के ऊपर खीरे की लेयर के साथ प्याज, टमाटर, चीज होता है और इसे रंग-बिरेंग हर्ब चटनी के साथ सजाया जाता है. फिर इस सैंडविच को हल्के ब्राउन रंग तक पकाकर खाया जाता है.

वडा पाव: कहा जाता है कि मुंबई गए और वडा पाव नहीं खाया तो क्या है. वडा पाव मुंबई का बेहद फेमस स्ट्रीट फूड है. क्रिस्पी आलू बोंडा को पाव में भरकर लहसुन, पोदीना, पीनट से बनाए गए चटनी को डालकर खाया जाता है.
Weight Loss Tips: वजन को करना है कम तो आज ही शुरू करें ये 5 काम, कुछ ही महीनों में असर आएगा नजर
कोलकाता के फेमस स्ट्रीट फूड (street food of kolkata)
झालमुरी: झालमुरी कोलकाता का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसमें मसाले और मुरमुरे होते हैं. इस मुरमुरे को हरी मिर्च, प्याज, खीरा और टमाटर के साथ मिलाकर बनाया जाता है. झालमुरी में चाट मसाला और सरसों का तेल मिलाया जाता है.

पुचका: यह मसालेदार, तीखा स्ट्रीट फूड है जिसे हर कोई पसंद करता है. गोलगप्पों में उबले हुए चने और मैश किए हुए आलू के मिश्रण को भरा जाता है. इसकी चटनी चटपटी और और पानी मसालेदार होता है.
चेन्नई का स्ट्रीट फूड (street food of chennai)
सुंदल: सुंदल बनाने के लिए काली मटर, हरे चने, राजमा, छोले और अन्य सहित कई प्रकार की फलियों का उपयोग किया जाता है. इस स्नैक में उड़द और चना दाल को मसालेदार बनाया जाता है.
चिकन 65: "चिकन 65" के रूप में जाना जाने वाला स्वादिष्ट डीप-फ्राइड डिश तमिलनाडु से आया है. एक साधारण मसालेदार और स्वादिष्ट स्नैक रेसिपी. यह व्यंजन क्रिस्पी होती है.

अहमदाबाद के स्ट्रीट फूड (street food of ahmedabad)
भुंगारा बटाटा: गुजराती स्ट्रीट फूड डिश 'भुंगारा बटाटा' के नाम से मशहूर है. पीले खोखले फ्राईम को गुजरात में भुंगारा के रूप में जाना जाता है, और इन कुरकुरे तले हुए स्नैक्स को मोहक आलू के व्यंजन में डुबोया जाता है.
सेव उसल: यह बेहद फेमस गुजराती खाना है. यह डिश नमकीन होने के साथ इसमें करी भी होती है.
फाफड़ा: फाफड़ा, बेसन, हल्दी और अजवायन से बना एक लोकप्रिय गुजराती नाश्ता है, यह एक लोकप्रिय गुजराती नाश्ता है. इसे डीप फ्राई किया जाता है और स्वादिष्ट चटनी के साथ परोसा जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं