- अनार में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते हैं.
- तरबूज में कैलोरी की मात्रा भी कम पाई जाती है.
- चेरी सूजन को कम करने में सहायक मानी जाती है
Healthy Breakfast: स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी डाइट का सेवन बेहद ज़रूरी है. और हेल्दी डाइट हमें फलों सब्जियों और अनाज के द्वारा मिल सकती है. लेकिन सबसे जरूरी है कि डाइट में हमे कब किन चीजों का सेवन करना चाहिए, इसकी जानकारी होना भी बहुत जरूरी है. सबसे जरूरी होता है. हमारा नाश्ता, सुबह का नाश्ता आपको दिनभर एनर्जी देने का काम कर सकता है. तो नाश्ते में क्यों ना फलों को शामिल करें. फल स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. फल आपके शरीर के लिए कई अहम काम करते हैं. जैसे- फल शरीर को बड़ी मात्रा में फाइबर और विटामिन प्रदान करते हैं, पाचनतंत्र को ठीक रखने में मदद करते हैं, सर्दी-खासी से लड़ने के अलवा ये त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. तो चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे फलों के बारे बता रहे हैं. जो आपको दिनभर हेल्दी रखने का काम कर सकते है.
सुबह के नाश्ते में खाएं ये 4 हेल्दी फ्रूटः

अनार को हेल्थ के लिए लाभदायक माना जाता है.
1. अनारः
अनार में एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-एजिंग गुण होते हैं. जो कई बीमारी और उम्र बढ़ने के संकेतों का सामना करने में मदद कर सकते हैं. अनार का जूस सुबह के नास्ते के साथ लेना लाभदायक माना जाता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2. तरबूजः
तरबूज जब आप सुबह उठते हैं तब आपके शरीर को पानी की जरुरत पड़ती है. तरबूज को नाश्ते में शामिल कर आप पानी की कमी को दूर कर सकते हैं, तरबूज में कैलोरी की मात्रा भी कम पाई जाती है.
नाश्ते में साधारण पूरी खा कर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें ये पालक पूरी फ़ूड वीडियो के लिए NDTV ज़ायका सब्सक्राइब करें
3. चेरीः
चेरी में एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है. इसमें फेनोलिक के तत्व पाए जाते हैं. जो आपको कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकती है. चेरी सूजन को कम करने में भी सहायक मानी जाती है. चेरी को आप नाश्ते में सेंडविच या फ्रूट सलाद के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं.
4. पपीताः
पपीता एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों से भरपूर माना जाता. ये कोलेजन के उत्पादन में सहायता करता है. वहीं इसमें पपैन नामक एक एंजाइम भी होता है जो त्वचा के नुकसान का मुकाबला करने में मदद कर सकता है. पपीते को आप नाश्ते में ले सकते हैं. ये आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखने का काम भी कर सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
फूड की और खबरों के लिए जुड़े रहें
कितनी फायदेमंद है मेथी और पालक की यह बेहतरीन सब्जी, एक बार करें जरूर ट्राई - Recipe Inside
Chhath Puja 2020: कब है छठ पूजा, कैसे बनाएं छठ का प्रसाद? जानें ठेकुआ से जुड़ी 5 बातें
Sunflower Seeds: औषधीय गुणों से भरपूर हैं सूरजमुखी के बीज, जानें के 5 अद्भुत लाभ!
Indian Cooking Tips: घर पर आसानी से बनाएं क्रिस्पी और क्रंची मूंग, उड़द दाल पापड़, यहां जानें विधि
Diwali Snack Recipe: दिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी और टैंगी अचारी पनीर टिक्का? यहां देखें वीडियो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं