- जरूरत से ज्यादा नींबू पानी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है.
- ज्यादा नींबू पानी डिहाइड्रेशन की वजह बन सकता है.
- नींबू में टाइरामाइन अधिक होता है.
Lemon Water Side Effects: नींबू को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. रोजाना सुबह खाली पेट नींबू को गुनगुने पानी के साथ सेवन करने से वजन को कम करने के साथ पाचन को भी बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. लेकिन कहते हैं न हर सिक्के के दो पहेलू होते हैं. जरूरत से ज्यादा किसी भी चीज का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है. ठीक वैसे ही कहीं आप भी तो नहीं वजन को जल्दी कम करने के चक्कर में ज्यादा नींबू पानी का सेवन करते. असल में जरूरत से ज्यादा नींबू पानी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है. तो चलिए जानते हैं इससे होने वाले नुकसान.
नींबू पानी का ज्यादा सेवन सेहत को पहुंचा सकता है नुकसान-
1. एसिडिटी-
जरूरत से ज्यादा नींबू पानी का सेवन एसिडिटी की वजह बन सकता है. नींबू में एसिड की अधिक मात्रा होती है, इसका अधिक सेवन करते हैं तो शरीर में एसिड की मात्रा बढ़ सकती है. ऐसे में एसिडिटी की समस्या हो सकती है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Fish And Milk: मछली खाने के बाद दूध का सेवन क्या वाकई है खतरनाक? जानें एक्सपर्ट की राय

2. डिहाइड्रेशन -
नींबू पानी को एक अच्छा ड्रिंक माना जाता है. गर्मियों के मौसम में इसे पीने की सलाह भी दी जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि ज्यादा नींबू पानी डिहाइड्रेशन की वजह बन सकता है. क्योंकि इसका ज्यादा सेवन करने से बार-बार पेशाब लग सकती है.
Probiotic Foods: मॉनसून में खाएं ये प्रोबायोटिक फूड्स पेट के साथ सेहत भी रहेगी दुरुस्त...
3. टॉन्सिल्स-
अगर आपको टॉम्सिल्स की समस्या रहती है तो आपके लिए नींबू पानी का ज्यादा सेवन हानिकारक हो सकता है. एक रिसर्च के अनुसार नींबू पानी का ज्यादा सेवन गले में घाव की वजह बन सकता है.
4. माइग्रेन-
नींबू में टाइरामाइन अधिक होता है ये एक प्राकृतिक मोनोमाइन जो अक्सर सिरदर्द से जुड़ा होता है. यानि नींबू पानी का जरूरत से ज्यादा सेवन माइग्रेन की वजह बन सकता है.
Hariyali Teej 2022: केसरिया भात, घेवर, मालपुआ समेत हरियाली तीज पर बनाएं ये 5 स्पेशल स्वीट डिशेज
5. किडनी स्टोन-
किडनी स्टोन का खतरा बन सकता है नींबू पानी का ज्यादा सेवन. नींबू में साइट्रिक एसिड के साथ-साथ ऑक्सलेट भी होता है. इसलिए इसका ज्यादा सेवन किडनी में स्टोन होने की वजह बन सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं