विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2024

शहद में भिगोकर खा लिए ये 4 ड्राई फ्रूट, तो हो जाएगा कमाल, लोहे जैसा मजबूत बनेगा शरीर

अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग कहते हैं कि ड्राई फ्रूट्स खाने से शरीर में ताकत आती है. कोई सूखे ड्राई फ्रूट खाता है तो कोई भिगोकर. पर क्‍या आप जानते हैं कि ड्राई फ्रूट्स को शहद के साथ खाने से कई तरह के फायदे होते हैं. जानें ऐसे ही फायदों के बारे में.

शहद में भिगोकर खा लिए ये 4 ड्राई फ्रूट, तो हो जाएगा कमाल, लोहे जैसा मजबूत बनेगा शरीर
ड्राई फ्रूट्स पर शहद लगाकर खाने के फायदे

Dry fruits with honey: ये तो आपने भी सुना होगा कि मुट्ठी भर भीगे बादाम, अखरोट, किशमिश, काजू जैसे ड्राई फ्रूट शरीर को बहुत ताकत देते हैं. ये सच भी है,  तमाम शोधों से ये साबित हो चुका है कि ड्राई फ्रूट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद हैं और हर उम्र के शख्स को इसका सेवन करना चाहिए. ड्राई फ्रूट्स को सूखा या भिगोकर खाया जा सकता है, पर अगर इन्‍हें शहद के साथ खाया जाए तो ड्राई फ्रूट के फायदे दोगुने हो जाते हैं. शहद और ड्राई फ्रूट्स को साथ खाना इसलिए ज्यादा फायदेमंद हो जाता है क्योंकि दोनों में ही फैट और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं.

शहद के साथ ड्राई फ्रूट खाने के फायदे | Benefits Of Dry Fruits With Honey

शहद और ड्राई फ्रूट्स साथ खाने से शरीर में ऊर्जा का स्तर काफी अधिक रहता है. शहद के साथ सूखे मेवे खाए जाएं तो प्राकृतिक शर्करा का स्तर बढ़ता है, और त्वरित ऊर्जा मिलती है. काजू में प्रोटीन, जिंक और आयरन होता है. शहद के साथ काजू खाने से एनर्जी मिलती है.

किशमिश और खुबानी को जब शहद के साथ खाया जाता है तो ये दिल की सेहत को दुरुस्त रखने में मददगार होते हैं. इसके सेवन से शरीर को पोटेशियम, फाइबर जैसे पोषक तत्व मिलते हैं.

Also Read: मौसम के अनुसार हो आपकी डाइट, जानें जनवरी से दिसंबर तक क्या खाएं और क्या नहीं

बादाम में विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर होता है. इसे शहद के साथ खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं. शहद और ड्राई फ्रूट के साथ सेवन से इम्युनिटी पॉवर बढ़ती है, जिससे शरीर को संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है. इनके साथ सेवन से शरीर को पर्याप्त फाइबर मिलता है. इससे पाचन दुरुस्त होता है.

अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, जो दिमाग के लिए अच्छा माना जाता है. जब इसे शहद के साथ खाते हैं तो इससे याददाश्त तेज होती है.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dry Fruits Benefits, Dry Fruits Eating With Honey
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com