विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2024

अखंड सौभाग्य के लिए इस दिन रखा जाता है हरतालिका तीज का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और भोग रेसिपीज

Hartalika Teej 2024: सनातन धर्म में हरतालिका तीज का विशेष महत्व बताया गया है और ये व्रत सुहागिन महिलाएं अखंड सौभाग्य प्राप्त के लिए रखती हैं.

अखंड सौभाग्य के लिए इस दिन रखा जाता है हरतालिका तीज का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और भोग रेसिपीज
Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज पर बनाएं ये खास रेसिपीज.

Hartalika Teej 2024 : हिन्दू पंचांग के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत हर साल भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन रखा जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महिलाएं ये व्रत अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए रखती हैं. हरतालिका तीज के व्रत में भगवान शिव और माता पार्वती (Maa Parvati) पूरे विधि विधान (Puja Vidhi) से पूजा की जाती है. इस व्रत में व्रती पूरे दिन निर्जला उपवास रखकर भगवान शिव और माता पार्वती से अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं. इस व्रत का धार्मिक ग्रंथों में विशेष महत्व बताया गया है. ते चलिए जानते हैं कब हा हरतालिका तीज और इस दिन बनाएं जाने वाले भोग.

कब रखा जा रहा हरतालिका तीज का व्रत? (Hartalika Teej Date 2024)

हरतालिका तीज का व्रत इस वर्ष 6 सितंबर 2024, दिन शुक्रवार को रखा जा रहा है. हिन्दू पंचांग के अनुसार तृतीया तिथि का शुभारंभ 5 सितम्बर दिन गुरुवार को दोपहर 12:22 बजे से होगा जिसका समापन अगले दिन 6 सितंबर को सुबह 3:01 बजे होगा. उदया तिथि के अनुसार हरतालिका तीज का व्रत 6 सितंबर को रखा जा रहा है.

ये भी पढ़ें- कृष्ण जन्माष्टमी पर बनाएं ये पारंपरिक व्यंजन, स्वाद के साथ सेहत के लिए भी हैं कमाल

Latest and Breaking News on NDTV

भगवान शिव और माता पार्वती को लगाएं भोग- (Offer These Food Lord Shiva and Goddess Parvati)

1. घेवर-
हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा के दौरान घेवर का भोग ज़रूर लगाएं. माना जाता है कि ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ती हैं. 

2. सूजी का हलवा-
हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती को सूजी के हलवे का भोग लगाएं. भगवान शिव को सफेद रंग की वस्तुएं अत्यंत प्रिय हैं. 

3. दूध और चावल की खीर-
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती को प्रसन्न करने और उनका आशीर्वाद पाने के लिए आप दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगा सकते हैं. भोग लगाने के बाद आप ख़ुद भी इसे प्रसाद रूप में ग्रहण करें.

(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)

लेखक के बारे में
img
आराधना सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hartalika Teej Shubh Muhurat, Hartalika Teej 2024, Hartalika Teej 2024 Mantra, Hartalika Teej 2024 Date
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com