विज्ञापन

हरतालिका तीज के लिए रात में मेहंदी लगाना भूल गई हैं तो सुबह इस तरह लगा लीजिए Mehendi, गहरा रचेगा रंग 

Hartalika Teej Mehendi: मेहंदी लगाने के बाद कई घंटों तक रखने पर ही रचती है. लेकिन, अगर लास्ट मिनट पर मेहंदी लगानी हो तो क्या करें और किस तरह गाढ़ी मेहंदी रचाएं जानें  यहां.  

हरतालिका तीज के लिए रात में मेहंदी लगाना भूल गई हैं तो सुबह इस तरह लगा लीजिए Mehendi, गहरा रचेगा रंग 
Latest Mehendi For Hartalika Teej: तुरंत लगाई मेहंदी भी इस तरह रचेगी गहरी. 

Hartalika Teej 2024: हरतालिका तीज की विशेष धार्मिक मान्यता होती है. हरतालिका तीज का व्रत विवाहित महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और इस व्रत को कुंवारी लड़कियां अच्छे वर की कामना में यह व्रत रखती हैं. इस साल आज 6 सितंबर, शुक्रवार के दिन हरतालिका तीज का व्रत (Hartalika Teej Vrat) रखा जा रहा है. हरतालिका तीज पर सौलह श्रृंगार करने का खास महत्व होता है. व्रत से एक दिन पहले महिलाएं मेहंदी लगवाती हैं और रातभर हाथों पर मेहंदी (Mehendi) लगाए रखती हैं जिससे मेहंदी का गाढ़ा रंग हथेली पर चढ़ सके. लेकिन, अगर आप रात के समय हाथों पर मेहंदी लगाना भूल गई हैं और अब दिन में फटाफट मेहंदी लगाने के बारे में सोच रही हैं तो यहां से सीख लीजिए कुछ ट्रिक्स. इस तरह रचाएंगी मेहंदी तो हथेली पर आएगा गहरा रंग. 

Hartalika Teej 2024 Wishes: हरतालिका तीज पर सभी को दीजिए सुहागिन होने का वरदान, भेजिए ये खास शुभकामनाएं

कैसे रचेगी गहरी मेहंदी 

मेहंदी हथेली पर गहरी रचे इसके लिए हाथों को अच्छी तरह से साफ कर लें. जब हाथ साफ होंगे और सूखे हुए होंगे तो मेहंदी लगाएं. इससे स्किन बेहतर तरह से रंग एब्जॉर्ब कर पाती है. 

सुखाएं इस तरह 

मेहंदी को ड्रायर से सुखाने की कोशिश ना करें. मेहंदी कुछ घंटों में ही सूख जाती है और कई बार मेहंदी सूखने में एक से डेढ़ घंटे का ही वक्त लगता है. ऐसे में हड़बड़ी ना करें और मेहंदी को नेचुरल तरीके से सूखने दें. 

लगाएं भाप 

मेहंदी को गहरा रंग देने के लिए मेहंदी सूख जाने के बाद उसपर लौंग का धुआं (Clove Steam) लगाया जा सकता है. लौंग का धुआं लगाने के लिए लोहे के बर्तन में लौंग डालें और जलने दें. लौंग से उठने वाले धुएं के ऊपर हाथ को लाएं जिससे भाप सीधा मेहंदी पर लगे. जब हाथ जलने लगे तो धुएं से दूर कर लें. इससे मेहंदी का रंग कढ़ा होने लगता है. 

चीनी और नींबू का घोल 

यह दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा बेहतरीन नुस्खा है. मेहंदी सूख जाने के बाद उसपर नींबू और चीनी का घोल लगा लें. इससे मेहंदी को गाढ़ा और गहरा रंग मिलता है और पिया के नाम की मेहंदी की खूबसूरती देखने लायक होती है. इस घोल को जरूरत से ज्यादा ना लगाएं बल्कि रूई की मदद से मेहंदी पर टैप-टैप करके लगा लें. 

आर्टिफिशियल मेहंदी भी है ऑप्शन 

आजकर बाजार में ऐसी इंस्टेंट मेहंदी की कीप मिलती हैं जिनसे चंद मिनटों में हाथों पर गहरी मेहंदी रच जाती है. इस तरह की मेहंदी का सुर्ख लाल रंग बेहद खूबसूरत भी लगता है. जो महिलाएं या लड़कियां ज्यादा दिनों तक मेहंदी लगाए नहीं रखना चाहतीं उनके लिए यह एक अच्छा ऑप्शन है. चाहे तो मेहंदी वाले स्टिकर का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. 

Hartalika Teej का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और जानें पारण का समय | NDTV India

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Previous Article
इन लोगों को फेस पर मुल्तानी मिट्टी लगाने से चाहिए बचना, स्किन हो सकती है खराब
हरतालिका तीज के लिए रात में मेहंदी लगाना भूल गई हैं तो सुबह इस तरह लगा लीजिए Mehendi, गहरा रचेगा रंग 
हरतालिका तीज पर फुलेरा और मंडप के बिना पूरी नहीं मानी जाती पूजा, जानिए घर पर कैसे करते हैं तैयार 
Next Article
हरतालिका तीज पर फुलेरा और मंडप के बिना पूरी नहीं मानी जाती पूजा, जानिए घर पर कैसे करते हैं तैयार 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com