विज्ञापन
This Article is From Sep 05, 2017

Happy Teachers Day 2017: इस 'टीचर्स डे' ये 8 फूड आइटम फिर ताजा कर देंगे आपकी स्कूल से जुड़ी यादें

भारत के सभी स्कूलों में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जा रहा है. 5 सितंबर को स्वत्रंत भारत के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है और इस दिन उन्हें श्रद्धांजलि जाती है.

Happy Teachers Day 2017: इस 'टीचर्स डे' ये 8 फूड आइटम फिर ताजा कर देंगे आपकी स्कूल से जुड़ी यादें
5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जा रहा है
  • भारत के सभी स्कूलों में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जा रहा है
  • महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है.
  • शिक्षक हमारे जीवन को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.
भारत के सभी स्कूलों में 5 सितंबर को टीचर्स डे मनाया जा रहा है. 5 सितंबर को स्वत्रंत भारत के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का जन्मदिन होता है और इस दिन उन्हें श्रद्धाजंलि जाती है. हर छात्र का अपने शिक्षक के साथ एक अलग ही रिश्ता होता है प्यार और गुस्से के बावजूद शिक्षक हमारे जीवन को आकार देने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षक दिवस को लेकर भारत में काफी उत्साह नजर आता है खासतौर पर स्कूल जाने वाले बच्चों में इस दिन को लेकर काफी खुशी होती है. स्कूलों में शिक्षक दिवस के मौके पर खास कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है.इस दिन छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए अपने हाथों से कार्ड बनाकर उन्हें देते हैं. इतना ही नहीं कई स्कूलों में छात्र-छात्राएं अपने शिक्षकों के लिए स्पेशल परफॉर्ममेंस भी तैयार करते हैं.

हर किसी के पास अपने स्कूल से जुड़ी कई बेहतरीन यादें हैं जो आज भी सबको स्पेशल फील कराती हैं. स्कूल कैंटीन में बिताएं गए कुछ खास पलों को याद करते हुए आज भी हमारे चेहरे पर एक मुस्कान आ जाती है. वहीं स्कूल में रीसेस होने का सबको बेसब्री से इंतजार रहता है था ताकि कैंटीन में जाकर अपने दोस्तों के साथ ब्रेड रोल्स का मजा ले सकें.

इस शिक्षक दिवस हम ऐसे ही आठ फूड आइटम के बारे में बताने जा रहे है जिनको देखते ही एक बार फिर से आपकी स्कूल की पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी.

कॉटन कैंडी
कॉटन कैंडी (बुढ़िया के बाल) का नाम सुनते ही सबकी पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं. स्कूल के बाहर हाथ में कॉटन कैंडी लिए आदमी को देखकर सबके चेहरे पर खुशी आ जाती थी, उस दौरान किसी भी तरह की कोई चिंता नहीं होती थी और आज हम सब ऐसी विश करते हैं कि काश से उन दिनों में वापस जा सकें.
 
candy

आलू कटलेट
केचअप के साथ आलू कटलेट सभी को याद होंगे उन कटलेट्स का स्वाद ही अलग होता था. इतना ही नहीं मम्मी से अपने दोस्तों के लिए एक्ट्रा कटलेट्स अपने टिफिन में पैक करवा कर ले जाते थे.
 
cutlet


ब्लैक फॉरेस्ट एंड पाइनएप्पल पेस्ट्री
ब्लैक फॉरेस्ट एंड पाइनएप्पल पेस्ट्री सभी की फेवरेट होती थी. स्कूल पिकनिक के दौरान जब टीचर हमें रिफ्रेशमेंट के लिए लाइन में खड़ा करती थी और हम उसके साथ मिलने वाली पेस्ट्री के लिए इंतजार नहीं कर पाते थे और जब वह पेस्ट्री हमें मिल जाती थी तो हमें कितनी खुशी होती थी.
 

वड़ा
गर्म सांबर और वड़ा के साथ मिलने वाली ताजा नारियल की चटनी को देखकर अक्सर हम ये भूल जाते थे कि हमने अपना होमवर्क टाइम पर सब्मिट नहीं किया है. इसे देखते ही हम सब भूल जाते थे.
 
vada

आॅमलेट और फ्रेंच टोस्ट
आॅमलेट हमेशा स्कूल टिफिन में सबका फेवरेट होता है, हम इसे लेकर कोई शिकायत नहीं करते थे क्योंकि यह हमें पसंद होता था. इसी के साथ देसी फ्रेंच टोस्ट बनाने में काफी आसान होता है जिसे खाने के बाद एक अलग ही स्वाद मिलता था.
 
omlette


बटर टॉफी
बटर टॉफी बेहद ही स्वादिष्ट होती थीं जिन्हें देखते ही हम अपनी सारी चिंताओं को भूल जाते थे. हम कैसे वो दिन भूल सकते है जब क्लास में पढ़ने वाले लड़के या लड़की का जन्मदिन होता है और सब साथ मिलकर हैप्पी बर्थडे गाते और उसमें बाद मिलने वाली बटर टॉफी और कैंडिज का स्वाद आज भी याद आता है जिनको खाने के बाद वह काफी देर के लिए हमारे दांत में चिपक जाती थीं और हम फिर और एक्ट्रा टॉफी उनसे मांगते थे.
butter toffiee

ब्रेड रोल्स और ब्रेड पकौड़ा
क्रिस्पी, फ्राइड और स्वादिष्ट फीलिंग भरकर तैयार किए गए ब्रेड पकौड़े कैंटीन के सबसे बेहतरीन नाश्ते में से एक होता था. कई बार आप सभी ने ब्रेड पकौड़ा खाने के लिए शर्त लगाई होगी और जीतने के बाद ब्रेड पकौड़े के स्वाद का आनंद भी लिया होगा.
 
bread pakora

कोल्ड कॉफी और मिल्कशेक
आप सभी को याद होगा जब आप स्कल कैंटीन में अपने करीबी दोस्तों के साथ बैठकर बातचीत करते थे और उस दौरान बातें करते-करते कोल्ड कॉफी पीने का मजा ही अलग होता था.
 
cold coffee


 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Teachers Day, Teachers Day Celebration, Teacher Day In India, 5 September
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com