विज्ञापन

ना क्रीम, ना काजू, ना मलाई, फिर भी बिल्कुल हलवाई जैसा मटर पनीर घर पर बनाएं, देखें रेसिपी वीडियो

मशहूर शेफ भरत ने बिना काजू, क्रीम और मलाई के घर पर ही हलवाई जैसी मटर पनीर की सब्जी बनाने की रेसिपी बताई है. आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

ना क्रीम, ना काजू, ना मलाई, फिर भी बिल्कुल हलवाई जैसा मटर पनीर घर पर बनाएं, देखें रेसिपी वीडियो
हलवाई जैसा मटर पनीर घर पर बनाएं
(Photo Credit: NDTV)

त्योहार का सीजन चल रहा है. ऐसे में लोग अपने घरों में अलग-अलग पकवान और डिश बना रहे हैं. खासकर शाकाहरी लोगों के घर में मटर पनीर की सब्जी जरूर बनाई जाती है. लेकिन अक्सर घर पर मटर पनीर बनाते समय उतना अच्छा स्वाद नहीं आ पाता है. इसी कड़ी में मशहूर शेफ भरत ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने बिना काजू, क्रीम और मलाई के घर पर ही हलवाई जैसी मटर पनीर की सब्जी बनाने की रेसिपी बताई है. आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

चाहिए होंगी ये चीजें- 

शेफ भरत के मुताबिक, इस रेसिपी में 400 ग्राम पनीर से 7 से 8 लोगों के लिए सब्जी बनाई जा सकती है. पनीर से अलग आपको मसाले के लिए-

  • तेल
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • 2 तेजपत्ते
  • 1 बड़ी इलायची
  • 1 दालचीनी
  • 3 लौंग, 4 हरी इलायची
  • 1.5 छोटा चम्मच जीरा
  • 7-8 लहसुन की कलियां
  • 3 प्याज
  • 4 टमाटर
  • 1.5 इंच अदरक
  • धनिया के डंठल
  • 1 छोटा चम्मच नमक चाहिए होंगे.
ग्रेवी बनाने के लिए-
  • तेल 
  • 1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
  • 3 छोटे चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर
  • 3 छोटे चम्मच धनिया पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच नमक
  • 1/2 कप दूध
  • 1/2 छोटा चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • 1 छोटा चम्मच किचन किंग मसाला
  • 2 कप से थोड़ा कम पानी
  • 400 ग्राम पनीर
  • 1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
  • 1.5 छोटे चम्मच कसूरी मेथी
  • 1 छोटा चम्मच चीनी
  • 1.5 कप मटर और
  • 2 हरी मिर्च की जरूरत होगी.
कैसे तैयार करें मसाला?
  • सबसे पहले पनीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसमें से 50 ग्राम पनीर अलग रख दें और बाकी पनीर सब्जी में इस्तेमाल करें.
  • अब, मसाला तैयार करने के लिए कड़ाही में रिफाइंड तेल गर्म करें. इसमें जीरा, छोटी इलायची, बड़ी इलायची, लौंग, दालचीनी, तेजपत्ता और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें. 
  • इसके बाद प्याज और लहसुन डालकर अच्छी तरह पकाएं. प्याज का रंग बदलने पर अदरक डालें. फिर कटे हुए टमाटर, धनिया की डंठल और नमक मिलाकर 3-4 मिनट भूनें.
  • अब, इसमें एक कप पानी डालकर ढक दें और धीमी आंच पर 10-12 मिनट पकाएं. 
  • ठंडा होने पर साबुत मसाले निकालकर इस मिश्रण को मिक्सी में पीस लें.
50 ग्राम पनीर से बनाएं मलाई

जो पनीर आपने बचाकर रखा था, उसमें आधा कप दूध मिलाकर मिक्सी में बारीक पीस लें. इससे क्रीम जैसा गाढ़ा पेस्ट तैयार हो जाएगा. यही पेस्ट ग्रेवी को मलाईदार टेक्सचर देगा.

ऐसे बनाएं सब्जी
  • अब, कड़ाही में तेल लेकर धीमी आंच पर हल्दी, कश्मीरी लाल मिर्च, धनिया पाउडर, लाल मिर्च और नमक डालकर भूनें. 
  • इसमें तैयार प्याज-टमाटर का पेस्ट मिलाकर पकाएं. फिर भुना जीरा पाउडर और किचन किंग मसाला डालकर अच्छी तरह भून लें. 
  • जब मसाले से तेल अलग होने लगे तो पनीर और दूध का पेस्ट मिलाएं. करीब दो कप पानी डालकर ग्रेवी को पकाएं. आखिर में गरम मसाला और कसूरी मेथी डालें.
  • मटर को अलग से पानी और थोड़ी चीनी डालकर उबाल लें. पनीर को हल्का तलकर नमक वाले पानी में 10-30 मिनट रखने से वह नरम और फूला हुआ हो जाता है.
  • अब, उबले मटर और पनीर को ग्रेवी में डालकर मिलाएं. सब्जी को ढककर करीब 5 मिनट पकाएं. इतना करते ही आपकी बिना काजू, क्रीम और मलाई के स्वादिष्ट मटर पनीर की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- 10 मिनट में बनाएं सूजी के गोलगप्पे, मास्टरशेफ पंकज भदौरिया ने बताई सबसे आसान रेसिपी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Food News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com