Holi Papad: होली का त्योहार आने वाला है और कोई भी त्योहार बिना टेस्टी खाने के आता ही नही हैं. भारतीय त्योहारों की एक खास बात है कि इसमें हर त्योहार में हर जगह पर एक स्पेशल डिश जरूर होती है, जिसके बिना वो त्योहार अधूरा माना जाता है. ठीक उसी तरह होली का त्योहार बिना पापड़ और गुझिया का अधूरा लगता है. हालांकि गुझिया तो आप तुरंत या एक दिन पहले या उसी दिन बना सकते हैं लेकिन पापड़ बनाने की तैयारी महीनों पहले से होने लगती है. आलू के पापड़, चावल के पापड़ से लेकर साबूदाना के पापड़ तक घरों में अलग-अलग तरह के पापड़ तैयार किए जाने लगते हैं. ये खाने में टेस्टी भी बहुत लगते हैं. लेकिन इनको बनाना टाइम टेकिंग होता है और इन्हें धूप में सुखाया जाता है. लेकिन आज के समय में लोगों के पास समय की कमी है तो वहीं जो लोग फ्लैट में रहते है उनके लिए छत में पापड़ बनाना नामुमकिन सा होता है. ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे पापड़ की रेसिपी बताएंगे जो झटपट बनकर तैयार हो जाएंगे और इन्हें सुखाने के लिए आपको धूप की भी जरूरत नही है. हम बात कर रहे हैं सूजी से बनने वाले पापड़ों की, ये झटपट बनकर तैयार होते हैं और इन्हें सुखाने के लिए धूप की जरूरत भी नही है.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनाना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
सूजी के पापड़ बनाने की सामग्री
- सूजी ( आधा कप)
- मैदा ( एक चम्मच)
- नमक ( स्वादानुसार)
- पानी ( एक कप)
- चिली फ्लेक्स
- हरा धनिया
- करी पत्ता
- जीरा ( आधा चम्मच)
- सफेद तिल ( ऑप्शनल)
- तेल फ्राई करने के लिए
क्रिस्पी सूजी पापड़ बनाने की रेसिपी
सूजी के पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सर जार में सूजी, मैदा, नमक और पानी सारी चीजों को डालकर ग्राइंड कर लें. इससे सूजी बारीक हो जाएगी और एक स्मूथ सा पेस्ट बनाकर तैयार कर लें. अब आप चाहें तो इस घोल से पापड़ बनी सकती हैं लेकिन अगर आप इसमें कुछ और फ्लेवर जोड़ना चाहते हैं तो आप इसमें चिली फ्लेक्स, बारीक कटा धनिया, करी पत्ता, अजवाइन, जीरा डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.
अगर आपके पास स्टीमर है तो उसे गर्म कर लें या फिर एक कढ़ाई में पानी गर्म होने के लिए रख दें. कढ़ाई के ऊपर एक छलनी वाली परात रखें. इसे ऊपर से ढक दें और आपका स्टीमर तैयार है. अब पानी को उबलने दें. अब किसी कटोरी या हलवा प्लेट में घी या तेल लगाकर ग्रीस कर लें या फिर इडली वाले सांचे को ग्रीस करें और उसमे इस बैटर को फैलाकर स्टीम होने के लिए रख दें. इसे कुछ देर तक पकने दें और जब ये पक जाएं तो इसे बाहर निकलने दें. इसको ठंडा होने दें और फिर इसे सांचे से निकालकर प्लास्टिक शीट में निकालकर ठंडा होने दें. इन्हें पंखे के नीचे 2-3 दिन सुखाकर स्टोर कर लें. अगर घर के किसी भी कोने पर धूप आती है तो इन्हें धूप भी दिखा लें.
History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं